Home Morning News (खास खबरें)Haryana School Timing Changed | Winter Session New Schedule 2026

Haryana School Timing Changed | Winter Session New Schedule 2026

by BollywoodNewsAndMovie


नारनौल में स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार करते बच्चे।

हरियाणा के स्कूलों में 16 नवंबर से सर्दियों का समय लागू हो गया है। अब सामान्य पारी वाले स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर बाद 3:30 बजे छुट्टी होगी। सर्दी के मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश पहले ही जारी कर दिए थे।

.

हालांकि, कई निजी स्कूल अभी भी पुराने समय के अनुसार संचालित हो रहे हैं। कुछ निजी स्कूल सुबह 8:30 बजे तो कुछ 9 बजे से लग रहे हैं। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुबह जल्दी तैयार होकर स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है।

अभिभावकों ने निजी स्कूलों का समय भी शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एकरूपता होनी चाहिए, ताकि सर्दी में बच्चों को सुबह जल्दी घर से न निकलना पड़े।

नारनौल में स्कूल जाते हुए बच्चे।

नारनौल में स्कूल जाते हुए बच्चे।

निजी स्कूलों का समय बदलने की मांग

अभिभावक दिनेश शर्मा, यतेंद्र यादव और अमित यादव ने कहा कि सर्दी के मौसम में सुबह जल्दी बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी होती है। ऐसे में निजी स्कूलों को भी शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित समय का पालन करते हुए स्कूल शुरू करने का समय बदलना चाहिए। उनका कहना है कि सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एकरूपता होनी चाहिए।

निर्धारित समय का ही करना होगा पालन

शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार कोई भी विद्यालय अपनी मर्जी से स्कूल के समय में बदलाव नहीं कर सकेगा। सर्दियों में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक सामान्य पारी वाले विद्यालयों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

यानी गर्मियों की तुलना में स्कूल सुबह करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू होंगे और छुट्टी भी एक घंटे देरी से होगी।

दोहरी पारी वाले स्कूलों का भी समय बदला

दोहरी पारी में संचालित होने वाले विद्यालयों में पहली पारी का समय सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरी पारी दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी।

इससे पहली पारी के विद्यार्थियों को सुबह के समय कुछ राहत मिलेगी, जबकि दूसरी पारी के विद्यार्थियों को शाम को अंधेरा होने से पहले घर पहुंचने में सुविधा होगी।

विभाग के स्टैंडिंग आदेश

महेंद्रगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर शर्मा ने बताया कि स्कूलों के समय में बदलाव के स्टैंडिंग आदेश हैं। इनके अनुसार 16 नवंबर से स्कूलों का समय बदल गया है। निजी स्कूलों को भी निर्धारित समय के अनुसार स्कूल संचालित करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। स्थानीय स्तर पर बीईओ के माध्यम से विद्यालय मुखियाओं को भी निर्देश दिए जाएंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment