Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में इन दिनों रिश्तों के बीच बढ़ती दूरियां और घरवालों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है. बीते एपिसोड में भी खूब ड्रामा हुआ.एक तरफ कनिका और गुल्लू ने लव गिल को स्काउट से दूरी बनाए रखने की सलाह दी, तो दूसरी ओर आम्रपाली स्काउट को समझाती नजर आईं.
वहीं, नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को एक-दूसरे के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करने का मौका मिला. इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के चेहरे पर शरबत फेंककर उन्हें नॉमिनेट किया.
#ScoutOP ke liye ab track change karne ka time aa gaya hai! But will he? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/YmbBThdoFL
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 16, 2026
कनिका और गुल्लू ने लव को समझाया
एपिसोड की शुरुआत लव गिल से होती है. कनिका और गुल्लू उनके साथ बैठकर स्काउट के साथ हुए विवाद पर बात करते हैं. दोनों लव को समझाते हैं कि स्काउट के व्यवहार को देखते हुए उन्हें अब पीछे हट जाना चाहिए. उनका कहना है कि अगर वे लव की जगह होते, तो इस रिश्ते से काफी पहले ही दूरी बना लेते.
कनिका लव को सेल्फ रिस्पेक्ट का हवाला देते हुए स्काउट के पास दोबारा नहीं जाने की सलाह देती हैं. वहीं, आम्रपाली भी स्काउट को समझाती हैं कि उन्हें अब लव से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.
Bahar ke sentiments ne #Kanika ko kar diya emotional! Kya ab badlega #Qazi ko lekar unka stand? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/uP9OvnGhPN
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 16, 2026
स्काउट के व्यवहार पर उठाए सवाल
कनिका लव से कहती हैं कि समाज में अक्सर किसी रिश्ते के बिगड़ने पर लड़की को ही गलत ठहराया जाता है.वहीं, आम्रपाली भी स्काउट को इसी तरह समझाने की कोशिश करती हैं.कनिका स्काउट के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहती हैं कि अगर वह अपनी बहनों के साथ भी इसी तरह पेश आते हैं, तो उनकी जिंदगी में रिश्तों को संभालना मुश्किल हो जाएगा.
#ScoutOP ke sharbat stall par iss baar nominations honge seedha muh par! 👀 Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/hFiMnTC6xM
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 16, 2026
नॉमिनेशन टास्क में एक-दूसरे पर फेंका शरबत
इसके बाद बिग बॉस की ओर से नॉमिनेशन टास्क की घोषणा की जाती है. इस बार नॉमिनेशन का तरीका काफी अलग था.कंटेस्टेंट्स को जिस सदस्य को नॉमिनेट करना था, उसके चेहरे पर शरबत फेंककर उसकी कमियां और अपने मन की नाराजगी जाहिर करनी थी.
टास्क के दौरान उदिति को सबसे पहले लव ने नॉमिनेट किया. वहीं, माही को कनिका, अरिश्फा, लव, मनीष और गुल्लू ने निशाने पर लिया. काजी को गुल्लू, लव और कनिका ने नॉमिनेट किया. इसके अलावा अरिश्फा को स्काउट, लव और माही ने नॉमिनेट किया.
लव और गुल्लू भी बने घरवालों के निशाने पर
नॉमिनेशन टास्क में यंग को लव और गुल्लू ने नॉमिनेट किया. वहीं, लव के खिलाफ सबसे ज्यादा घरवाले नजर आए. उन्हें अरिश्फा, उदिति, माही, काजी, यंग और आम्रपाली ने नॉमिनेट किया. गुल्लू को आम्रपाली, माही, यंग और काजी ने नॉमिनेट किया. वहीं, आम्रपाली को गुल्लू, लव, अरिश्फा और कनिका ने नॉमिनेट किया. मनीष को माही और काजी ने नॉमिनेशन में अपना निशाना बनाया.
उदिति को छोड़ पूरा घर नॉमिनेट
हालांकि, बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क का पूरा परिणाम सामने नहीं आया. ऐसे में इस हफ्ते कौन-कौन सदस्य नॉमिनेट हुए हैं, इसका खुलासा अगले एपिसोड में होगा. फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक, उदिति को छोड़कर घर के बाकी सभी सदस्य नॉमिनेशन की जद में आ चुके हैं
