Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘बहन का नया टारगेट’, स्काउट के बाद गुल्लू से क्लोज हुई लव गिल, देखकर फूटा लोगों का गुस्सा

Bigg Boss 20: ‘बहन का नया टारगेट’, स्काउट के बाद गुल्लू से क्लोज हुई लव गिल, देखकर फूटा लोगों का गुस्सा

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लव गिल (Love Gill) लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. पहले स्काउट ओपी (Scout Op) के साथ उनकी नजदीकियों और फिर दोनों के बीच हुए विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.  वहीं, अब शो में लव की गुल्लू के साथ बढ़ती नजदीकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के साथ बिताए पलों के वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिन्हें देखकर कई दर्शक लव को निशाने पर ले रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने तो गुल्लू को लव का नया टारगेट तक कह दिया है. 

एक-दूसरे के ऊपर चढ़े लव-गुल्लू!

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में लव गिल और गुल्लू के बीच अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिली. दोनों सोफे पर बैठकर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए. इस दौरान दोनों एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते और हंसी-मजाक करते दिखे. उनका ये अंदाज देखकर घर के बाकी लोग भी हैरान रह गए. दरअसल, विकेंड का वार में ही लव को स्काउट संग उनकी हरकतों के लिए डांटा गया था, ऐसे में वो ये सब गुल्लू के साथ करने लगी तो हर कोई दंग रह गया. 

नॉमिनेशन टास्क में गुल्लू को लव ने बताया हॉट

वहीं, नॉमिनेशन टास्क के दौरान भी लव गिल का गुल्लू के बिच एक अलग तरह की बॉन्डिंग देखने को मिलीं. जब गुल्लू टास्क के दौरान सामने आए, तो लव ने उन्हें ‘हॉट’ कह दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने गुल्लू को देखकर ऐसे एक्सप्रेशन भी दिए, जिन्हें देखकर दर्शक हैरान रह गए. लव का ये फ्लर्टी अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एक ने तो ये तक कह दिया कि स्काउट के बाद गुल्लू लव के नए टारगेट हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: लव-स्काउट ड्रामे के बीच काशवी को मिला ‘विलेन’ का टैग, तो भड़कीं Scout OP की गर्लफ्रेंड

एक्ट्रेस काम्या पंजाबी भी भड़कीं

लव गिल की इस हरकत पर बस दर्सक बी नहीं,  ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी ने भी तंज कसा है. काम्या पंजाबी ने एक्स पर पोस्ट कर लव गिल के साथ-साथ कनिका मान को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने लिखा- ‘बहन का नया निशाना…ऊप्स नया भाई कौन है बताओ? बहन की नई मां कौन है बताओ? जिसकी कल सलमान के सामने बोलती बंद हो गई थी, लेकिन आज काजी फैंस को ‘माफ करना लेकिन मैं माफी नहीं मांग रही’ जो कहा है, उसका जवाब तो देना होगा ना. क्या बोलती काजी की जनता?’ काम्या ने यहां, बिना नाम लिए भाई को गुल्लू और मां को कनिका की ओर इशारा किया है.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: मंडे को रामायण की कमाई हुई धीमी, फिर भी ‘धुरंधर 2’ और ‘छावा’ का तोड़ डाला रिकॉर्ड



Source link

You may also like

Leave a Comment