Home Morning News (खास खबरें)मीरजापुर में पछुआ हवाओं के साथ सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन, चार डिग्री लुढ़केगा पारा

मीरजापुर में पछुआ हवाओं के साथ सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन, चार डिग्री लुढ़केगा पारा

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अब उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ना शुरू हो गया है। मौसम के इस बदलाव से आने वाले तीन दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह ने बताया कि अब ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुंच सकता है, जिससे गलन और ठिठुरन बढ़ेगी।

तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर भी बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय घने से बेहद घना कोहरा छाने के आसार हैं। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के साथ दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों, वाहन चालकों और यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

सावधानी जरूरी



Source link

You may also like

Leave a Comment