4
सोमी अली ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
सोमी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘मैं यही कहना चाहूंगी कि मेरे और आदिल के बीच ऐसा नहीं है। सब कुछ ठीक है। हम दोनों ठीक है। बस एक गलतफहमी हो गई है।’ सोमी ने ये भी बताया कि उन्होंने जब ये पोस्ट किया तो किसी का नाम नहीं था, तो सब पैनिक हो गए थे। उनके पास परिवार और दोस्तों के फोन आने लगे थे। सोमी ने आखिर में ट्रोलर्स को भी जवाब दिया और कहा कि जो लोग ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं, वो शांत हो जाओ। ऐसा कुछ नहीं है। आदिल खान ने भी बताया कि उन दोनों के बीच सब ठीक है। दोनों की शादी के तीन साल हो गए हैं और साथ रह रहे हैं। आदिल ने ये भी बताया कि ये पोस्ट एक ब्रांड प्रमोशन के लिए था।
