काजी तौकीर खान बिग बॉस 20 के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। दर्शक उन्हें काफी पसंद करते हैं। वहीं स्काउट भी पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। दोनों के बीच बिग बॉस मीटर की रेस चल रही थी।
बिग बॉस शो में हर हफ्ते बिग बॉस मीटर को लेकर कॉम्पटीशन होता है जहां लोगों के वोट्स के मुताबिक देखा जाता है कि कौन बिग बॉस मीटर का विनर बनता है। अब इस बार काजी तौकीर खान और स्काउट बिग बॉस मीटर के फाइनलिस्ट थे। इस रेस में स्काउट को हराकर काजी ने बाजी मार ली है।
काजी बने बिग बॉस मीटर विनर
जियो हॉटस्टार रिएलिटी ने काजी की फोटो शेयर कर लिखा, ‘इस हफ्ते बॉस मीटर में नंबर 1 हैं काजी तौकीर खान।’
लोगों के रिएक्शन
इस पोस्ट पर काजी के फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा कि काजी डिजर्विंग हैं। एक ने कमेंट किया कि अभी तो बिग बॉस मीटर जीते हैं, अभी तो बिग बॉस विनर बनना बाकी है। वहीं एक ने लिखा कि ये तो होना ही था, अभी तो ट्रॉफी भी जीतेंगे। एक ने लिखा कि बस अब ट्रॉफी भी दे दो।
काजी ने की सलमान खान की मिमिक्री
बता दें कि लेटेस्ट एपिसोड में काजी ने सभी घरवालों को सलमान खान की मिमिक्री करके खूब हंसाया। उन्होंने सलमान का तेरे नाम फिल्म का हेयर स्टाइल बनाया। इसके साथ वह लव गिल के लिए गाना गाते हैं कि क्यों किसी को वफा के बदले।
इतना ही नहीं इसके बाद काजी, सलमान के वीकेंड का वार के होस्टिंग स्टाइल को भी कॉपी करते दिखते हैं। काजी की परफॉर्मेंस देख सब खुश हो जाते हैं और उनकी तारीफ करते हैं।
अरिशफा और लव के बीच टास्क
इसके अलावा शो में दिखा कि उदिति सिंह को बिग बॉस कैप्टन बना देते हैं। बिग बॉस उन्हें स्पेशल पावर देते हैं। उदिति को एक सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम और एक सबसे नापसंद कंटेस्टेंट का नाम लेना होता है। उदिति, अरिशफा को फेवरेट बोलती हैं और लव गिल को सबसे ज्यादा ना पसंद। अब बिग बॉस अरिशफा और लव के बीच फेस ऑफ रखते हैं। दोनों को एक टास्क में पार्टिसिपेट करना है और इम्यूनिटी जीतनी है।
अरिशफा बनीं विनर
बिग बॉस फिर सभी कंटेस्टेंट्स को दोनों में से किसी एक की टीम का हिस्सा होने को बोलते हैं। ज्यादातर कंटेस्टेंट्स अरिशफा का साथ देते हैं। वहीं कनिका, गुल्लू, लव का साथ देते हैं। ये टास्क 3 राउंड में होता है। इस टास्क में अरिशफा जीत जाती हैं।
हालांकि इस दौरान कनिका और गुल्लू के बीच अनबन हो जाती है। कनिका मानती हैं कि गुल्लू ने जानबूझकर लव को हराया है। वह इस बात को लव से भी बोलती हैं। वह कहती हैं कि गुल्लू ने जबरदस्ती लव को हरवाया है। वह चाहते तो लव को विनर बनवा सकते थे।
