Home Bigg Boss 20भोजपुरी क्वीन का Bigg Boss में धमाका!, आम्रपाली को देख निरहुआ हुए खुश, कह दी ये बात

भोजपुरी क्वीन का Bigg Boss में धमाका!, आम्रपाली को देख निरहुआ हुए खुश, कह दी ये बात

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Amrapali Dubey: भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी फेवरेट को-स्टार आम्रपाली दुबे के लिए पूरी तरह मैदान में उतर गए हैं। आम्रपाली इस वक्त टीवी के सबसे बड़े शो बिग बॉस 20 में धमाल मचा रही हैं। निरहुआ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके उनकी जमकर तारीफ की और फैंस से वोट करने की अपील भी की है।

‘दीवाना बना दिया है आम्रपाली ने’

वीडियो में निरहुआ बोले, “बिग बॉस में आम्रपाली क्या धुआंधार खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी समझदारी, उनकी सूझ-बूझ, उनका स्टाइल… सबकुछ ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई तारीफ कर रहा है।”निरहुआ को पूरा भरोसा है कि आम्रपाली इस बार ट्रॉफी जीतकर ही बाहर आएंगी। उन्होंने कहा, “हम सबको उम्मीद है कि वो ट्रॉफी जीत के आएं। वो पक्का जीतेंगी। जितना धुआंधार खेल रही हैं, ट्रॉफी तो उन्हीं की है।

35 फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी

निरहुआ और आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। आम्रपाली ने 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू किया था, जिसमें हीरो निरहुआ ही थे। पहली ही फिल्म से दोनों की केमिस्ट्री लोगों को इतनी पसंद आई कि फिर दोनों ने साथ में करीब 35 फिल्में कर डालीं। ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘बम बम बोल रहा है काशी’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

Also read: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के एटीट्यूड पर भड़कीं दीया मिर्जा…बताया ‘काम करने के लिए बुरा सपना’,एक्टर ने भी दे दिया करारा जवाब

रिश्ते पर क्या बोले थे निरहुआ?

ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से अक्सर दोनों के अफेयर की अफवाहें उड़ती रहती हैं। लेकिन दोनों ने हमेशा इसे खारिज किया है। आम्रपाली निरहुआ को अपना बेस्ट फ्रेंड बताती हैं।निरहुआ शादीशुदा हैं, उनकी पत्नी का नाम मनसा यादव है। एक इंटरव्यू में निरहुआ ने साफ कहा था कि ये सब फैंस ने ही बना दिया है। उन्होंने कहा था, “मैं शादीशुदा हूं, मेरे बच्चे हैं। आम्रपाली मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, हमारे बीच सिर्फ दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता है।”





Source link

You may also like

Leave a Comment