Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे के गेम पर फिदा हुए निरहुआ, कहा-धुआंधार खेल रही हैं, इस बार ट्रॉफी लेके ही आएंगी – nirahua impressed by amrapali dubey gameplay in bigg boss 20 remarking she is playing exceptionally well sure to bring home trophy this time

‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे के गेम पर फिदा हुए निरहुआ, कहा-धुआंधार खेल रही हैं, इस बार ट्रॉफी लेके ही आएंगी – nirahua impressed by amrapali dubey gameplay in bigg boss 20 remarking she is playing exceptionally well sure to bring home trophy this time

by BollywoodNewsAndMovie


भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने ‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे के गेम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस के निडर अंदाज, समझदारी और गेम खेलने के तरीके की सराहना की।

हाइलाइट्स

  • निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के निडर अंदाज और शानदार गेम की तारीफ करते हुए उन्हें बिग बॉस 20 की ट्रॉफी का दावेदार बताया।
  • दिनेश लाल यादव ने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए फैंस से आम्रपाली को वोट देने की अपील की।
  • बिग बॉस में आम्रपाली ने निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी और दोनों की गहरी दोस्ती को लेकर खुलकर बात की।
Dinesh Lal Yadav aka Nirahua praises Amrapali Dubey’s Bigg Boss game
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के ‘बिग बॉस’ गेम की तारीफ की (फोटो- इंस्टा)
‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने गेम से लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। शो में उनके बेबाक अंदाज और मजबूत खेल की अब भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ने भी तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आम्रपाली को सपोर्ट किया और कहा कि जिस तरह वह शो में खेल रही हैं, उसे देखकर लगता है कि वह ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी जरूर जीतेंगी।

निरहुआ ने आम्रपाली के निडर रवैये, समझदारी और गेम खेलने के तरीके की तारीफ करते हुए फैंस से उन्हें वोट करने की अपील भी की है। दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी लोकप्रिय है और पिछले कई सालों से साथ काम कर रही है। वहीं, ‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव की शादीशुदा जिंदगी और उनके रिश्तों को लेकर भी कुछ बातें शेयर की हैं। ऐसे में दोनों की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

आम्रपाली के गेम पर फिदा हुए निरहुआ, जमकर की तारीफ

भोजपुरी एक्टर-सिंगर और राजनेता दिनेश लाल यादव ने अपनी लंबे समय से को-स्टार रहीं आम्रपाली दुबे को सपोर्ट किया है। आम्रपाली इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में उनके गेम को देखते हुए निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और उनकी जमकर तारीफ की। वीडियो में निरहुआ कहते नजर आए, ‘बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुआंधार खेल रही हैं।’

निरहुआ ने आम्रपाली के अंदाज और बुद्धिमता की तारीफ की

निरहुआ ने आगे कहा, ‘उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमता, उनकी समझ-बूझ, उनका एकदम से स्टाइल, सब कुछ लोगों को दीवाना बना दिया है, और इतना बढ़िया खेल रही है।’

निरहुआ ने आम्रपाली को ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की

निरहुआ ने आम्रपाली के खेल पर भरोसा जताते हुए कहा कि जिस तरह वह शो में आगे बढ़ रही हैं, उससे लगता है कि इस बार वह ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘खेल रही हैं, जितना धूम मचा रही हैं, आम्रपाली जी एकदम से इस बार ट्रॉफी लेके ही आएंगी।’ इसके साथ ही निरहुआ ने फैंस से आम्रपाली को ज्यादा से ज्यादा वोट देने और उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी जिताने में सपोर्ट करने की अपील भी की।

2014 से हिट है निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी

आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ नजर आई थीं। इसके बाद दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल हो गई। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और गहरी दोस्ती को देखकर अक्सर उनके अफेयर की खबरें भी सामने आती रही हैं। हालांकि, न तो निरहुआ और न ही आम्रपाली ने कभी अपने रिश्ते को रोमांटिक होने की पुष्टि की है।

35 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं आम्रपाली-निरहुआ

आम्रपाली हमेशा निरहुआ को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताती आई हैं। वहीं, निरहुआ की शादी मानशा यादव से हुई है और उनके बच्चे भी हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने आम्रपाली के साथ अफेयर की अफवाहों पर बात करते हुए कहा था कि ये अटकलें फैंस ने खुद लगाई हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया था कि वह शादीशुदा हैं और उनके बच्चे हैं। निरहुआ ने बताया था कि वह और आम्रपाली अब तक करीब 35 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

बिग बॉस में आम्रपाली ने निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी पर की बात

हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ में माही विज के साथ बातचीत के दौरान आम्रपाली ने निरहुआ की पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। बातचीत के दौरान माही ने उनसे पूछा कि क्या दिनेश की कभी कोई गर्लफ्रेंड रही है? इस पर आम्रपाली ने जवाब दिया, ‘जरूर रही होंगी।’ हालांकि, उन्होंने निरहुआ का बचाव करते हुए कहा कि उनके पहले चाहे जो भी रिश्ते रहे हों, लेकिन वह हमेशा अपनी पत्नी के साथ ही रहे हैं। आम्रपाली ने यह भी बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही निरहुआ की शादी तय हो गई थी।

‘हमारी दोस्ती इतनी गहरी है कि बिना बोले समझ जाते हैं’

इससे पहले कंटेस्टेंट लव गिल के साथ बातचीत में भी आम्रपाली ने निरहुआ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि दोनों की दोस्ती इतनी गहरी और सहज है कि वे बिना कुछ कहे ही एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं। आम्रपाली ने यह भी कहा कि लोग भले ही उनके रिश्ते को डेटिंग से जोड़ते हों, लेकिन असल में निरहुआ खुद उनसे शादी करने के लिए कहते रहते हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की फिल्में

निरहुआ और आम्रपाली ने साथ में कई सफल भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘बम बम बोल रहा है काशी’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती भी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है।

अदिति राठौर

लेखक के बारे मेंअदिति राठौरमैं, अदिति राठौर नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हूं। मैंने GGSIPU, दिल्ली से BAJMC की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ने, लिखने और स्टोरीटेलिंग में मेरी खास रुचि है। पत्रकारिता के प्रति मेरा दृष्टिकोण तथ्यों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पाठकों तक पहुंचाने पर केंद्रित है।

मैंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जुलाई में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की। वर्तमान में मैं NBT की डिजिटल टीम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम कर रही हूं। इस दौरान मुझे मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों, सेलिब्रिटी अपडेट्स और ट्रेंडिंग विषयों पर काम करने का अनुभव मिल रहा है। डिजिटल पत्रकारिता की बदलती कार्यशैली और पाठकों की रुची को समझते हुए मैं खबरों को प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत करने की दिशा में काम कर रही हूं।

एंटरटेनमेंट के साथ-साथ मेरी रुचि नेशनल खबरों, राजनीति और क्राइम रिपोर्टिंग में भी है। मैं इन क्षेत्रों में अपनी समझ विकसित करने और भविष्य में अलग-अलग बीट्स पर काम करने की संभावनाएं तलाशने के लिए उत्सुक हूं। मेरी दिलचस्पी केवल खबरें लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी विषय के पीछे की कहानी, उनके विभिन्न पहलुओं और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने में भी है।

पढ़ना, लिखना और कहानियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना मेरी प्रमुख रुचियों में शामिल है। मैं मानती हूं कि एक अच्छी खबर केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं होती, बल्कि पाठकों को किसी मुद्दे को बेहतर ढंग से समझाने का अवसर भी देती है। डिजिटल पत्रकारिता को क्षेत्र में अपनी लेखन शैली, रिसर्च और स्टोरी टेलिंग कौशल को लगातार बेहतर बनाना मेरा प्रमुख लक्ष्य है।… और पढ़ें