Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : लव गिल और कनिका मान ने काश्वी को लेकर की चुगली? वीडियो देख लोग बोले- शर्म करो, Tv Hindi News

Bigg Boss 20 : लव गिल और कनिका मान ने काश्वी को लेकर की चुगली? वीडियो देख लोग बोले- शर्म करो, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


लव गिल और कनिका मान के बीच पिछले कुछ समय से दोस्ती हुई पड़ी है। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब टाइम स्पेंड करते हैं। अब दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बिग बॉस 20 में लव गिल अपने गेम से ज्यादा स्काउट ओपी के साथ अपने बॉन्ड को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। खैर फिलहाल कुछ दिनों से स्काउट ने लव गिल से दूरी बना ली है। हालांकि अब शो का एक प्रोमो सामने आया है जहां लव गिल, कनिका मान से बात करती दिख रही हैं। इस दौरान दोनों एक लड़की के बारे में डिस्कस कर रहे हैं और दोनों खुद बोलते हैं कि उस लड़की का नाम ‘सानिया’ है। हालांकि सानिया के बारे में दोनों को भी बोल रही हैं उससे दर्शक यही कयास लगा रहे हैं कि दोनों इनडायरेक्टली स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी के बारे में बोल रही हैं।

क्या हुई लव और कनिका के बीच बातचीत

दरअसल, कनिका और लव साथ में गार्डन एरिया में बैठे होते हैं। दोनों बोलती हैं कि कोई शो में आया था 5-6 हफ्ते पहले। कनिका बोलती हैं, सानिया को आए 5-6 हफ्ते हो गए हैं। इसके बाद दोनों सानिया के आने के बाद से किसी के माइंड को लेकर बात करते हैं। वो बोलते हैं कि वह शायद इंतजार कर रही होंगी कि वह वापस आए और उन्हें अपने सवालों का जवाब मिले। वो बोलते हैं, वो सोच रही होगी कि मेरे बिना चल रहा है या नहीं?

बोले बाहर से नजर रख रही होगी

वो फिर बोलते हैं कि वह बाहर से नजर रख रही होगी। आजकल तो सानिया को साफ दिख रहा होगा। तो बोल रही होगी कि वाह बेटा वाह।

कनिका फिर बोलती हैं कि सानिया इंटेलिजेंट है, एजुकेटेड है और इतनी समझदार तो है कि घर के अंदर की स्ट्रैटेजी समझ सके। वह बोलीं, सानिया भी समझदार है, पढ़ी-लिखी है, खेली-खिलाई है। उसे भी सब समझ आ रहा होगा।

इसके बाद वो बोलते हैं कि सानिया बोलकर भी गई थी कि उसको दूसरी सानिया के खेलने का तरीका भी पसंद आ रहा है। ये सब बात करते हुए दोनों फिर खूब हंसने लगते हैं।

लोगों के इस पर रिएक्शन

अब इस बातचीत के वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के इस पर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि सानिया बोलकर दोनों काश्वी को लेकर बात कर रहे हैं। दरअसल, काश्वी कुछ समय पहले बिग बॉस के वीकेंड का वार में आए थे। कई लोग तो लव गिल और कनिका को लेकर काफी नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं।

वहीं कनिका को लोग ज्यादा सुना रहे हैं। बोल रहे हैं कि कनिका जो कहती हैं कि मैं किसी के बारे में गलत नहीं बोलती वो देखो कैसे किसी के बारे में बोल रही हैं। शर्म आनी चाहिए।

हालांकि कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि दोनों काश्वी को लेकर नहीं बल्कि एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि कुछ ने उन्हें जवाब दिया कि इसका एल्विश और अभिषेक से कोई कनेक्शन नहीं है।





Source link

You may also like

Leave a Comment