
अरिशफा और यंग की बचपन की स्टोरी
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है. शो में हर दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. कभी लव और स्काउट का मुद्दा उठ जाता है. तो कभी काजी और मनीष आपस में भिड़ते नजर आते हैं. लेकिन एपिसोड में जहां गिनी-चुनी चीजें ही दिखाई जाती हैं. वहीं, 24 घंटे लाइव में कंटेस्टेंट्स की कुछ ऐसी बातें जानने को मिलती हैं, जो उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी होती हैं. 24 hours चैनल का एक वीडियो जियो हॉटस्टार ने शेयर किया है, जिसमें अरिशफा खान और यंग डीएसएस अपने बचपन की कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं.
अरिशफा खान ने बताया है कि वो बचपन में अपने नाना-नानी के पास रहती थीं और नाना के साथ रीचार्ज की दुकान चलाती थीं. वहीं, यंग ने भी अपने बचपन का दौरा याद किया है और नाना-नानी की दुकान का जिक्र किया है. आइए जानते हैं अरिशफा और यंग के बपचन का किस्सा.
दिल्ली में बीता अरिशफा खान का बचपन
वीडियो में अरिशफा खान किचन एरिया में बैठी नजर आ रही हैं. उनके साथ यंग डीएएसए और आम्रपाली डुबे भी हैं. इस दौरान एक्ट्रेस कहती हैं, मेरा जो दिल्ली वाला घर था उसमें नीचे नाना ने एक छोटी सी रीचार्ज की दुकान खोली थी. लेकिन जब नाना को किसी काम से जाना होता था तो मैं गल्ले पर बैठती थी. इसलिए मुझे पता है कि गल्ला क्या होता है. नाना की गैर-मौजुदगी में मैं ही दुकान चलाती थी.
यंग भी शेयर किया बच्चन का किस्सा
इस बीच यंग डीएसएस को भी अपने बचपन का दौर याद आ गया. रैपर ने बताया कि उनके नाना की भी किराने की दुकान है सोलापुर में और जब वो नाना के घर जाते थे तो दुकान पर बैठा करते थे. यंग कहते हैं कि, मेरे नाना की किराने माल की दुकान है सोलापुर में. तो जब में 11-12वी क्लास में था तो हम लोग 15 दिन के लिए नाना के यहां जाते थे. तब मेरे नाना बोलते थे कि गल्ले पर बैठ. लेकिन मैं गल्ले पर नहीं बैठता था बल्कि पूरी दुकान चलाता था.
ये भी पढ़ें: नवंबर तो बस ट्रेलर है, बॉक्स ऑफिस पर दिसंबर में बरसेगा पैसा ही पैसा, सलमान-शाहरुख सब आ रहे


