Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे का गेम देख खुश हुए निरहुआ, ‘भोजपुरी क्वीन’ को खुलकर किया सपोर्ट, बोले- ‘धुआंधार खेल रही हैं’

‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे का गेम देख खुश हुए निरहुआ, ‘भोजपुरी क्वीन’ को खुलकर किया सपोर्ट, बोले- ‘धुआंधार खेल रही हैं’

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में अपने गेम से आम्रपाली दुबे लगातार दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। हालिया वीकेंड का वार में भी अपने मजबूत गेम और शब्दों से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। शो में उनके निडर और बेबाक अंदाज की अब भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी तारीफ की है। निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आम्रपाली दुबे का समर्थन करते दिख रहे हैं और इस बात पर विश्वास जताया कि इस सीजन की विनर आम्रपाली ही बनेंगी। वीडियो में निरहुआ कहते हैं कि जिस तरह आम्रपाली गेम खेल रही हैं, उसे देखकर लग रहा है कि वह ट्रॉफी जरूर लेकर आएंगी।

निरहुआ ने की आम्रपाली दुबे के गेम की तारीफ

निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है और दोनों ने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है। दोनों की केमेस्ट्री इनके फैंस के बीच खूब पसंद की जाती है। इस बीच निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को लेकर अपना सपोर्ट जाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। निरहुआ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह आम्रपाली दुबे के निडर रवैये और गेम खेलने के तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में फैंस से आम्रपाली को वोट देने की भी अपील की। 

क्या बोले निरहुआ?

निरहुआ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह आम्रपाली दुबे की तारीफ करते हुए कह रहे हैं – ‘बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुआंधार खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमता, उनकी सूझबूझ, उनका एकदम से स्टाइल सब कुछ लोगों को दीवाना बना दिया है और इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई तारीफ कर रहा है। तो आप भी जियो हॉटस्टार पे जाइए और आम्रपाली जी को 99 वोट्स आप कर सकते हैं। वोट कीजिए, सपोर्ट कीजिए ताकि आम्रपाली जी इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीत के आए और हम सबको उम्मीद है कि वह पक्का जीतेंगी। सब लोग ये मान रहे हैं कि जितना बढ़िया खेल रही हैं, जितना धुआंधार खेल रही हैं, आम्रपाली जी एकदम से इस बार ट्रॉफी लेके ही आएंगी। तो भाइयों जाइए आम्रपाली जी को वोट करिए, सपोर्ट करिए Jio Hotstar पे। थैंक यू। लव यू ऑल।’

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की दोस्ती

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की दोस्ती की बात करें तो पिछले दिनों ‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में आम्रपाली इसके बारे में खुलकर बात करती दिखी थीं। आम्रपाली दुबे ने कुछ हफ्ते पहले लव गिल के साथ बातचीत में बताया था कि जब से उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा है, तब से निरहुआ से उनकी दोस्ती है। उन्होंने 2014 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था और इसके बाद से दोनों की दोस्ती कायम है। आम्रपाली के अनुसार, दोनों की दोस्ती सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवारों के बीच भी अपनापन नजर आता है।

ये भी पढ़ेंः ‘न उड़ो, न डिप्रेस्ड हो’, डेब्यू को तैयार साजिद नाडियडवाला के बेटे सुभान, सलमान खान से मिली सबसे बड़ी एडवाइस





Source link

You may also like

Leave a Comment