Home HollywoodAvengers Doomsday: रिलीज के एक महीने पहले ही हॉलीवुड मूवी एवेंजर्स डूम्सडे ने कमा डाले 28 करोड़, खतरे में ‘स्पाइडर मैन’ का रिकॉर्ड

Avengers Doomsday: रिलीज के एक महीने पहले ही हॉलीवुड मूवी एवेंजर्स डूम्सडे ने कमा डाले 28 करोड़, खतरे में ‘स्पाइडर मैन’ का रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


Avengers Doomsday: रिलीज के एक महीने पहले ही हॉलीवुड मूवी एवेंजर्स डूम्सडे ने कमा डाले 28 करोड़, खतरे में ‘स्पाइडर मैन’ का रिकॉर्ड

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे, एवेंजर्स डूम्सडे

एवेंजर्स डूम्सडे फिल्म की रिलीज को अभी एक महीने हैं और इसने 28 करोड़ भारत में एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं. फिल्म ने रिलीज के पहले ही माहौल बनाना शुरू कर दिया है. इसके पिछले पार्ट को भी इंडियन ऑडियंस का ढेर सारा प्यार मिला था. भारत में हॉलीवुड मूवी का सबसे ज्यादा कलेक्शन स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे का ही रहा है. इस फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं. लेकिन साल 2026 में ही भारत में स्पाइडरमैन का ये बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है.

मार्वेल्स सीरीज की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे को लेकर लंबे समय से बज़ बनी हुई है. इस फिल्म में अपार पोटेंशियल माना जा रहा है. फिल्म इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. एवेंजर्स का क्रेज इंडियंस पर हमेशा से ज्यादा रहा है. ऐसे में देखना होगा कि साल 2026 के जाते-जाते भारत समेत दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर एवेंजर्स डूम्सडे क्या कमाल कर के दिखाती है.

एडवांस बुकिंग पर क्या अपडेट है?

एवेंजर्स डूम्सडे की एडवांस बुकिंग खुलने के बाद से सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने प्रीसेल्स के मामले में भारत में 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसमें पहले दिन का 16 करोड़ शामिल है. ऐसे में देखा जाए तो ये इस फिल्म का बड़ा कमाल ही है. इस फिल्म ने रामायण और धुरंधर 2 जैसी भारतीय सिनेमा के इतिहास की दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड भी चुटकी में तोड़ दिया है. जहां एक तरफ एडवांस बुकिंग खुलते ही पहले दिन धुरंधर 2 मूवी ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ रामायण की कमाई 7 करोड़ के आसपास थी. अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एवेंजर्स डूम्सडे को लेकर कैसा क्रेज देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- 1000 करोड़ छोड़िए, भारत का एकलौता डायरेक्टर जिसकी 2 फिल्मों ने पार किए 1500 करोड़, राजामौली-आदित्य धर भी रह गए पीछे

खतरे में स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे का रिकॉर्ड

एवेंजर्स डूम्सडे के आगमन के साथ ही साल 2026 में स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे द्वारा बनाया गया भारतीय बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी खतरे में आ गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो 3डी कलेक्शन्स को मिलाकर स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 660 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने एवेंजर्स के ही पिछले पार्ट एवेंजर्स एंडगेम की बादशाहत का द एंड कर दिया था. लेकिन स्पाइडरमैन मूवी ने 7 साल बाद ये रिकॉर्ड तोड़ दिया. मगर अब एक बार फिर से एवेंजर्स की एक नई फिल्म इस रिकॉर्ड को पार करने की कोशिश में होगी. इसके आसार भी दिखने शुरू हो गए हैं.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More



Source link

You may also like

Leave a Comment