Home HollywoodMonster: सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ में होगा धमाकेदार एक्शन, हॉलीवुड लेवल पर हुई तैयारी, फिल्म में किसकी एंट्री?

Monster: सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ में होगा धमाकेदार एक्शन, हॉलीवुड लेवल पर हुई तैयारी, फिल्म में किसकी एंट्री?

by BollywoodNewsAndMovie


Monster: सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ में होगा धमाकेदार एक्शन, हॉलीवुड लेवल पर हुई तैयारी, फिल्म में किसकी एंट्री?

सलमान और नयनतारा

Monster: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान वापसी की बड़ी तैयारी कर चुके हैं. लंबे वक्त से उनकी ‘मातृभूमि’ अटकी थी, जो फाइनली अब रिलीज होने जा रही है. 4 दिसंबर, 2026 को फिल्म रिलीज होने वाली है. इस पिक्चर का श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ से क्लैश होगा. खैर, इसी बीच अब उनका पूरा फोकस ही अगली फिल्म पर है, जो ‘मातृभूमि’ है. अगले साल ईद पर यह फिल्म आएगी, जिसे वामसी पेडिपल्ली बना रहे हैं. वहीं दिल राजू फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. इसी बीच फिल्म को लेकर पता लगा कि ‘मॉन्स्टर’ में हॉलीवुड लेवल का एक्शन होगा. किसकी पिक्चर की एंट्री हो गई है.

सलमान खान और नयनतारा की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ में फैमिली ड्रामा और जबरदस्त एक्शन का मिक्सचर देखने को मिलेगा. दोनों स्टार्स फिल्म में स्टाइलिश फाइट सीक्वेंस करते नजर आएंगे. हाल ही में वैरायिटी इंडिया पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें फिल्म के मेकर्स ने 6 एक्शन कोरियोग्राफर और स्टंट कोऑर्डिनेटर को शामिल किया है. जो कई जाने-माने इंडियन और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं.

सलमान की ‘मॉन्स्टर’ में होगा धांसू एक्शन

इस टीम में थाई एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर Kecha Khamphakdee शामिल हो गए हैं. जो ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के लिए जाने जाते हैं. उनकी एक्टिंग की लिस्ट में ‘ओंग बाक 2’ और ‘द एशियन कनेक्शन’ शामिल हैं. बुल्गारिया के एक्शन डायरेक्टर, स्टंट कोऑर्डिनेटर भी इस इंटरनेशनल टीम का हिस्सा हैं. उनके काम में ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’,’ट्रॉय’,’वर्ल्ड वॉर Z’, ‘नो टाइम टू डाई’ शामिल हैं. साथ ही टीम में इंडियन स्टंट कोऑर्डिनेटर सुनील रोड्रिग्स भी हैं, जो ‘एनिमल’, ‘किंग’ और ‘एक्सट्रैक्शन’ के लिए जाने जाते हैं.

दरअसल इस पिक्चर का डायरेक्शन तेलुगु फिल्म निर्माता वामशी पेडिपल्ली ने किया है. जो ‘मुन्ना’, ‘बृंदावनम’, ‘येवडु, ‘महर्षि’ और ‘वारिसु’ के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और अरविंद स्वामी भी शामिल हैं. दरअसल ईद हमेशा के लिए सलमान खान के लिए बेहद खास रहा है, अब जानकारी मिली कि यह फिल्म भी उसी वक्त रिलीज होगी.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More



Source link

You may also like

Leave a Comment