Home Hollywoodअनन्या बिड़ला कौन हैं? बिज़नेस से बॉलीवुड तक जिनकी है चर्चा

अनन्या बिड़ला कौन हैं? बिज़नेस से बॉलीवुड तक जिनकी है चर्चा

by BollywoodNewsAndMovie


अनन्या बिड़ला

इमेज कैप्शन, मशहूर उद्योगपति केएम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने ‘कॉफी विद करण’ शो के एक एपिसोड में परिवार, निज़ी ज़िंदगी और बिज़नेस की दुनिया में पितृसत्ता पर खुलकर बात की है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

बिज़नेस, म्यूज़िक, फ़िल्म से लेकर सोशल मीडिया तक सक्रिय रहने वाली अनन्या बिड़ला इन दिनों चर्चा में हैं.

देश के टॉप उद्योगपतियों में से एक कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला, बिड़ला परिवार की छह पीढ़ियों में कारोबार की दुनिया में कदम रखने वाली पहली महिला हैं.

अनन्या ने संगीत की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है और अब बॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ के नौवें सीजन के छठे एपिसोड में अनन्या बि़ड़ला ने अपनी निजी ज़िंदगी, शादी के प्रस्तावों और कारोबारी दुनिया में पितृसत्ता को लेकर कुछ ऐसी बातें की जिनपर ख़ासी चर्चा हो रही है.

शो के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या कभी किसी दूसरे बड़े उद्योगपति परिवार की ओर से सिर्फ़ इसलिए शादी का प्रस्ताव आया, क्योंकि दोनों परिवारों का ब्रांड और रुतबा एक जैसा था?



Source link

You may also like

Leave a Comment