Home HollywoodCritics Choice Awards 2027: हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच चमकी Ramayana, दो कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई मूवी | ranbir kapoor ramayana in critics choice awards 2027 know details

Critics Choice Awards 2027: हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच चमकी Ramayana, दो कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई मूवी | ranbir kapoor ramayana in critics choice awards 2027 know details

by BollywoodNewsAndMovie


नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण ने 32वें एनुअल क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स की दो कैटेगरी में जगह बनाई है। खास बात यह है कि फिल्म का मुकाबला हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से होने वाला है। इसमें क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ और डेनिस विलेन्यूवे की ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ जैसी फिल्में शामिल हैं। क्रिटिक्स च्वाइस एसोसिएशन ने फिल्मों की शॉर्टलिस्ट जारी की। इसमें ‘रामायण’ को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन कैटेगरी में जगह मिली है। बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में ‘रामायण’ का मुकाबला ‘ड्यून: पार्ट थ्री’, ‘द ओडिसी’, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और ‘वाइल्डवुड’ से होगा। वहीं, बेस्ट स्टंट डिजाइन कैटेगरी में भी फिल्म ने अपनी जगह बनाई है। इस कैटेगरी में उसका मुकाबला ‘ड्यून: पार्ट थ्री’, ‘द ओडिसी’, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ और ‘जैकस: बेस्ट एंड लास्ट’ जैसी फिल्मों से होगा। फिलहाल ‘रामायण’ का शॉर्टलिस्ट होना फाइनल नॉमिनेशन नहीं है। यह अवॉर्ड की प्रक्रिया का पहला पड़ाव है। अब देखना ये दिलसचस्प होगा कि इन दोनों कैटेगरी में रामायण अवॉर्ड जीत पाती है या नहीं…



Source link

You may also like

Leave a Comment