Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : कनिका मान के लिए गुल्लू ने छोड़ी कप्तानी, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 : कनिका मान के लिए गुल्लू ने छोड़ी कप्तानी, भावुक हुईं एक्ट्रेस

by BollywoodNewsAndMovie


Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में टास्क के दौरान कई बड़े ट्विस्ट और झगड़े देखने को मिले. घरवालों ने टास्क को बिना पूरी तरह समझे ही शुरू कर दिया, जिस पर बिग बॉस ने उन्हें टोका. टास्क में गुल्लू को लेकर लड़ाई हो गई. कनिका और अरिश्फा की लड़ाई हो गई.

 

 

कैप्टेंसी टास्क में दो टीमों के बीच हुई टक्कर

बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के लिए दो टीमें बनाई गई. टीम ए में गुल्लू, कनिका मान और स्काउट ओपी शामिल थे. वहीं इस टास्क में टीम ए जीत गई. इसके बाद बिग बॉस ने तीनों को आपसी सहमति से नया कप्तान चुनने की जिम्मेदारी दी.

 

 

गुल्लू ने कनिका के लिए छोड़ी कप्तानी

स्काउट ओपी पहले से मिली सजा के कारण कप्तानी की दौड़ से बाहर थे. ऐसे में गुल्लू और कनिका के पास मौका था. गुल्लू ने कहा कि वह कनिका को कप्तान बनाना चाहते हैं, जबकि कनिका चाहती थीं कि गुल्लू यह जिम्मेदारी संभालें.

 

गुल्लू का त्याग और स्काउट का फैसला

पहले से मिली सजा के कारण स्काउट ओपी कप्तान बनने की दौड़ से बाहर थे, हालांकि उन्हें वोट देने का अधिकार था. गुल्लू और कनिका एक-दूसरे को कप्तान बनाना चाहते थे, लेकिन अंत में स्काउट ने भी कनिका का समर्थन किया और गुल्लू ने अपनी दावेदारी छोड़ दी.

 

भावुक हुईं कनिका

अपने दोस्तों के इस समर्थन और गुल्लू के फैसले को देखकर कनिका बेहद भावुक हो गईं. कप्तान बनने के बाद वह खुद को संभाल नहीं पाईं और वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रोने लगीं.इस टास्क के दौरान नियमों के उल्लंघन को लेकर बिग बॉस ने तीनों को कई चेतावनियां भी दी थीं, और टास्क के बीच गुल्लू व यंग डीएसए (Yung DSA) के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली

 

 

 

 

 

 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment