Home Morning News (खास खबरें)Chamba News:दरवाजे पर गुजर गई रात, सुबह पिता की राह देखते रह गए दो मासूम – The Night Passed By The Doorway; Two Innocent Children Spent The Morning Waiting For Their Father

Chamba News:दरवाजे पर गुजर गई रात, सुबह पिता की राह देखते रह गए दो मासूम – The Night Passed By The Doorway; Two Innocent Children Spent The Morning Waiting For Their Father

by BollywoodNewsAndMovie


पति की वापसी की आस में जागती रहीं शिल्पा, नक्ष और मायशा को सुबह मिली पिता के बिछड़ने की खबर

शुक्रवार रात से अमित से नहीं हो पा रहा था संपर्क, सुबह शव मिलने की सूचना ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी

बलविंद्र मनकोटिया

चुवाड़ी (चंबा)। रात की खामोशी में हर आहट शिल्पा के लिए उम्मीद बनकर आती रही। उसे लगता कि शायद अमित घर लौट आया है। बार-बार मोबाइल पर कॉल की, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

रात ढल गई, मगर पति की राह देखते हुए उसकी निगाहें दरवाजे से नहीं हटीं। उसे क्या मालूम था कि जिस शख्स की वापसी का इंतजार है, उसकी जिंदगी का सफर थम चुका है।

शुक्रवार देर रात तक अमित के घर न पहुंचने पर शिल्पा की चिंता बढ़ती गई। मन में कई सवाल थे, लेकिन उम्मीद यही थी कि किसी काम से बाहर होगा और सुबह लौट आएगा। 11 वर्षीय बेटा नक्ष और सात वर्षीय बेटी मायशा भी पिता के आने की राह देख रहे थे। दोनों मासूम इसी आस में सो गए कि सुबह उठते ही पिता को अपने बीच पाएंगे।

लेकिन शनिवार की सुबह परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दुख लेकर आई। अमित का शव मिलने की खबर पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। शिल्पा की रातभर की प्रतीक्षा मातम में बदल गई और दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। जिस घर में रात तक अमित के लौटने की उम्मीद थी, वहां सुबह उसके अंतिम दर्शन की तैयारी होने लगी। अब नक्ष और मायशा के सवालों का जवाब देने के लिए पिता उनके बीच नहीं होंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment