
नारी डेस्क : बॉस 20 में कंटेस्टेंट के बीच खूब लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। मगर शो में लड़ाई के बीच लिव गिल को लेकर माही विज ने ऐसा कुछ कह दिया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसपर लोग भी अपने ओपिनियन दे रहे है। दरअसल, बीते दिनों लव और माही के बीच तीखी बहस हुई जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को खूब सुनाया। लव की तीखी बातों पर रिएक्ट करते हुए माही विज ने उनकी तुलना प्रियंका जग्गा से कर डाली। जी हां, वहीं प्रियंका जग्गा जो बिग बॉस 10 में नजर आई थी, जिन्हें सलमान खान ने उनकी बदतमीजी, गाली-गलौज और आपत्तिजनक निजी टिप्पणियों के चलते शो बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

लड़ाई के बाद माही विज ने बाकी कंटेस्टेंट से कहा, ‘अभी इसने जो मुझे 10 हफ्ते में बोला न, मैंने इसको एक लाइन में तड़पा दिया। इसको भी पता होगा प्रियंका कौन है। माही ने कहा कि लव की आवाज और शक्ल, दोनों प्रियंका से मिलती हैं। माही ने कहा कि पहले एक सीजन में, वो पतली सी Priyanka आई थी, जिसको धक्के मारकर निष्काशित किया गया था…बिल्कुल तेरे जैसी थी Love! इसी बीच लव ने कनिका और गुल्लू की तरफ देखा और पूछा, ‘प्रियंका कौन है?’ हालांकि, कनिका इस तुलना को समझ नहीं पाईं और उन्होंने सवाल किया, ‘मुझे ये बात समझ नहीं आई। प्रियंका पे क्या कोई गलत टैग है क्या?
यें भी पढ़ें : कैंसर का पता चलते ही घूमने निकली महिला, एक महीने बाद चेकअप कराया तो सामने आया चौंकाने वाला सच!
लव गिल की संग तुलना होते ही प्रियंका जग्गा के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए। प्रियंका जग्गा ने भी अब इसपर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन-मेड पोस्ट को रीशेयर किया। इस रील में यूजर ने लोगों से अपील की कि वे दोनों की तुलना न करें। उनका तर्क था कि प्रियंका का अपना एक मजबूत नजरिया था और उन्होंने अपना अलग गेम खेला था। बता दें कि साल 2016 में BB10 से प्रियंका जग्गा को जब शो से बाहर किया गया, तब वो खूब चर्चा में आ गई थी। प्रियंका जग्गा शो में वाइल कार्ड एंट्री थी जो तब विवादों में आई थी जब उन्होंने शो में लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी की दिवंगत मां के बारे में निजी और आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं।
जब वीकेंड के वार में सलमान ने उनसे सवाल किए तो वो भाईजान से ही बहस करने लगी जिसके बाद सलमान ने ना सिर्फ उन्हें बीच शो से निकाला था बल्कि उन्होंने चेतावनी दी थी कि ‘अगर प्रियंका कभी इस शो में या कलर्स के किसी अन्य शो में आती हैं तो मैं इस चैनल के साथ फिर कभी काम नहीं करूंगा।’ वहीं शो से निकलने के बाद प्रियंका और उनके भाई ने मेकर्स पर आरोप लगाया कि घर में उनकी सेहत का ध्यान नहीं रखा गया और उन्हें खराब हालत में भी टास्क व रिहर्सल के लिए मजबूर किया गया। प्रियंका ने कहा था कि बिग बॉस मुझ से हमेशा कहते आए थे क ये घर लोनावला में है इस वजह से यहां डॉक्टर्स को लाना मुश्किल है। इसलिए मुझे शो से बाहर आने के लिए कुछ ऐसी चीज करनी थी, ऐसा कुछ कहना था जिसकी वजह से मुझे घर से निकाल दिया जाएं। मुझे उस घर से बाहर निकलना था, मुझे वहां मरना नहीं था। खैर, ये तो पुरानी बातें और पुराने इल्जाम है लेकिन आपको क्या लगता है, माही विज ने लव को लेकर जो भी कहां, क्या वह सही है?
