सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के शनिवार के एपिसोड में कई घरवालों की क्लास लग गई। एक तरफ जहां सलमान खान ने लव गिल को उनके दिखावटीपन और मौका देखकर काजी पर आरोप लगाने के लिए उन्हें घेरा। वहीं दूसरी तरफ काजी तौकीर को भी नहीं छोड़ा। सलमान खान ने काजी तौकीर की पोल घरवालों के साथ-साथ ऑडियंस के सामने भी खोलकर रख दी। बॉलीवुड के भाईजान ने काजी तौकीर को घर में उनके प्रैंक वाले दिन याद दिलाते हुए कहा, “आपको एग्जैक्टली पता होता है कि आप क्या कर रहे हैं और आपके इरादे क्या हैं।”
सब कुछ जान-बूझकर करते हैं काजी
सलमान खान ने कहा, “आप अच्छी तरह अवेयर होते हैं कि आप कब मजाक कर रहे होते हैं और कब सीरियस होते हैं।” सलमान खान ने काजी की असलियत सबके सामने लाते हुए कहा, “आपको पता होता है कि कब आप असल में गुस्सा होते हो और सबसे जरूरी, कब डबल मीनिंग बातें कर रहे होते हो। आप यह सब करने के दौरान पूरी तरह अवेयर होते हैं।” सलमान खान ने कहा कि इसमें दिक्कत बस इतनी सी है कि जब चीजें बिगड़ जाती हैं तो आप अपनी हरकत या अपनी बातों की जिम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लेते हैं।
एक्ट्रेस संग कजिन ने की थी गंदी हरकत, प्रेग्नेंट होने के डर से खाती थी पपीते
फौरन बैकफुट पर आ गए काजी तौकीर
सलमान खान ने कहा कि अगर सामने वाला आपकी बातों को मजे से एक्सेप्ट कर ले, तब तो आपको कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन अगर वही इंसान अगर आपकी हरकत या बात का बुरा मान जाता है, तो आप डिफेंसिव मोड में चले जाते हो। सलमान खान ने पूछा कि जब चीजें बिगड़ जाती हैं तब आपको कुछ क्यों नहीं पता होता? काजी ने शुरू में तो खुद का बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सलमान खान ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया और कहा- आप फिर से वही चीज कर रहे हो। इस पर काजी बैकफुट पर आ गए और माफी मांग ली।
लड़ते रह गए काजी, स्काउट और आम्रपाली, उदिति सिंह ने मारी बिग बॉस मीटर में बाजी
भाईजान के सामने खेल गए काजी?
काजी तौकीर ने बजाए सलमान खान को सफाई देने या उनसे भिड़ने के, बहुत स्मार्ट तरीका चुना। उन्होंने फौरन माफी मांग ली और पीछे हट गए। इसके बाद सलमान खान की बातों पर सहमत नजर आए। बजाए उनकी बातों का विरोध करने के, उन्होंने माफी मांग कर बात खत्म करने में ही अपनी भलाई समझी। सलमान खान यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने अरिश्फा वाली बात भी खोलकर रख दी और पूछा कि जब अरिश्फा लव-डे वाली बात पर कम्फर्टेबल नहीं थी, तो आपने उसकी बात क्यों नहीं मानी। आप उन्हें अपनी बेटी बोलते हैं। कौन सा पिता अपनी बेटी के साथ इस तरह का एक्ट करने में कम्फर्टेबल होता है। सलमान खान ने काजी तौकीर के बड़ी चालाकी से हर चीज पर अनजान बनने की बात सबके सामने खोलकर रख दी।
बिग बॉस छोड़ने की धमकी से इंस्टैंट एविक्शन तक, 5 मौके जब में सलमान ने खोया आपा
