निहारिका तिवारी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने गुल्लू का तो समर्थन किया ही, साथ ही उदिति सिंह को आईना दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। निहारिका तिवारी ने उदिति सिंह के लिए कहा, “वैसे गुल्लू को तो पूरा समर्थन है। लेकिन आज कुछ ज्यादा ही सपोर्ट है, क्योंकि आज बात गुल्लू की ही नहीं है, पूरे रोडीज के ऊपर बात है। जो ये बोल रहे हैं कि टास्क आधारित शो करके आया है। बेटे आपको तो जीडी1 में ही निकाल देते। ठीक है? आप तो ऑडिशन में ही सेलेक्ट नहीं होते। आप अपने गिरेबान में झांककर तो देखो कि आप क्या करके बैठे हो। हां? आपका ये पहला शो है ना? वो तीन तीन शो किया है और तीनो जीता है। तो आप अपना मुंह बंद करके ही रखिए तो ज्यादा ही अच्छा है। ठीक है?” टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘तू ये सब डिजर्व करती है…’- अरिश्फा ने लव के कैरेक्टर पर किया कमेंट, मचा बवाल
