Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: लानत है मुझपर, धिक्कार है मुझपर…गुल्लू-स्काउट की बातों पर भड़के सलमान खान, फूट-फूट कर रोती दिखीं लव गिल

Bigg Boss 20: लानत है मुझपर, धिक्कार है मुझपर…गुल्लू-स्काउट की बातों पर भड़के सलमान खान, फूट-फूट कर रोती दिखीं लव गिल

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर घर के अंदर तक हलचल मच गई है. इस प्रोमो में सलमान खान का ऐसा गुस्से वाला अंदाज दिखा है, जो हाल के कई सीजन्स में कम ही देखने को मिला. बीते दिनों गुल्लू और स्काउट के बीच हुई बातचीत और लव को लेकर उठे विवाद के बाद सलमान खान सीधे स्काउट से तीखे सवाल-जवाब करते नजर आए हैं.

दरअसल कुछ दिन पहले स्काउट और गुल्लू बिग बॉस के घर में लव गिल को लेकर कुछ भद्दी बातें बोलते हुए नजर आ रहे थे. इन बातों को सलमान ने सभी घरवालों को दिखाया, जब ये लव गिल ने देखा, तब वो सलमान खान से इजाजत लेकर रोते हुए अंदर चली गईं, उसी दौरान जब अपनी बात रखने के लिए सलमान खान से बोलने का मौका मांगते दिखें, तब सलमान खान ने कहा कि आगे की बातें लव के सामने ही होंगी.

स्काउट से सवाल करेंगे सलमान

सलमान को स्काउट से सीधे पूछते हुए देखेंगे कि वे क्या बात करेंगे. जब स्काउट खुद को सही ठहराने और सफाई देने की कोशिश करेंगे, तो सलमान उन्हें टोकते हुए कहेंगे कि स्काउट ने हमेशा चीजों को झुठलाने की कोशिश की है. स्काउट के कन्फ्यूज होने वाले हावभाव पर भी सलमान ने ये भी तंज कसा है कि ये कैसा एक्सप्रेशन है.

ग़ुस्से से लाल हुए सलमान

सलमान खान ने साफ शब्दों में कहा कि अपने आपको सही ठहराके लव को ग़लत दिखाना चाहते थे स्काउट? लव के बारे में क्या-क्या नहीं बोला है तुमने लव के बारे में यार स्काउट और इस तरह की बातों से लव की रेपुटेशन को डिस्ट्रॉय किया है (नुकसान पहुंचाया है.) स्काउट ने जब इस बात को मानने से साफ इनकार किया, तब सलमान ने भड़कते हुए कहा कि तो मैंने किया है क्या ये स्काउट? तुमने और गुल्लू ने नहीं तो क्या ये बातचीत मैंने की है? इस बीच सलमान ने ये भी कहा कि अब तक मैंने आवाज ऊंची करके बात की है कभी? लेकिन अगर इस वक्त भी नहीं करता तो लानत है मुझे पर, धिक्कार है मुझपर.

रोती दिखीं लव, आम्रपाली और कनिका ने संभाला

प्रोमो के एक हिस्से में लव बेहद भावुक और रोती हुई नजर आती हैं. उन्हें संभालने और सांत्वना देने के लिए आम्रपाली और कनिका उनके पास दिखती हैं, जो उन्हें सहारा देती नजर आती हैं. बैकग्राउंड में रोने की आवाज और घर के भीतर बने तनावपूर्ण माहौल ने इस प्रोमो को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है.

पांच सीजन्स में पहली बार ऐसा तीखा रुख

अगर पिछले कुछ सीजन्स की बात करें, तो सलमान खान कई विवादों और गलत हरकतों के बावजूद अपना आपा खोने या बेहद सख्त रूप अपनाने से बचते रहे हैं. चाहे बिग बॉस 16 (एमसी स्टैन वाला सीजन) हो, बिग बॉस 17 (मुनव्वर फारूकी वाला सीजन) या फिर बिग बॉस 18 और बिग बॉस 19, सलमान ज्यादातर मौकों पर सलीके, व्यंग्य या शांत लहजे में समझाने का रास्ता अपनाते दिखे. लेकिन बिग बॉस 20 में, जिसे करीब चार-पांच सीजन के बाद सलमान का गुस्सा खुलकर सामने आया है. अब सबकी नजरें आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं कि इस टकराव के बाद घर का माहौल क्या रूप लेता है और आगे क्या होता है.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More



Source link

You may also like

Leave a Comment