कढ़ी चावल वायरल वीडियो: कढ़ी चावल भारत का एक बेहद लोकप्रिय, पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे देश के हर हिस्से में बड़े चाव से खाया जाता है। सोशल मीडिया पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स के अनोखे और हैरान करने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी किसी डिश में जरूरत से ज्यादा चीज डाल दी जाती है तो कभी मसालों की भरमार लोगों का ध्यान खींच लेती है। हाल ही में कढ़ी चावल की प्लेट का ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसे देख यूजर्स की धड़कने बढ़ गई हैं।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक वेंडर कढ़ी चावल की एक प्लेट में करीब 100 ग्राम बटर डालता नजर आ रहा है। वेंडर पहले प्लेट में जीरा राइस परोसता है। इसके बाद वह उस पर बटर का एक बड़ा स्लैब रख देता है, फिर राइस के ऊपर गरमा-गरम कढ़ी डाली जाती है। साथ में रॉ अनियन और आखिर में मसाला डालकर प्लेट तैयार की जाती है।
देखें वीडियो-
Medical insurance really gave some people the confidence to eat like tomorrow’s hospital bill is already covered.
100g butter dumped on a single plate kadhi chawal..bro, that’s not a meal, that’s a health insurance claim waiting to happen. https://t.co/No2JTqdLFd
— Sachya (@sachya2002) September 12, 2026
बटर वाली कढ़ी चावल की प्लेट को मिले 5 लाख से ज्यादा व्यूज
बटर से भरे कढ़ी चावल के इस वीडियो को एक फूड ब्लॉगर ने रिकॉर्ड कर एक्स पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- मेडिकल इंश्योरेंस ने कुछ लोगों को ऐसा कॉन्फिडेंस दे दिया है, जैसे हॉस्पिटल का बिल पहले से ही कवर हो। उन्होंने 100 ग्राम बटर वाली इस प्लेट को हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम का इंतजार करती मील तक बता दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो को अबतक 5.19 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं वीडियो देख यूजर्स की कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
बटर वाली कढ़ी चावल के दीवाने हैं ग्राहक
वेंडर के मुताबिक, बटर से भरपूर यह कढ़ी चावल ग्राहकों को काफी पसंद आती है। इसकी कीमत 130 रुपये प्रति प्लेट रखी गई है। खास बात यह है कि वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के दौरान ही वेंडर ऐसी पांच प्लेटें तैयार कर चुका था, जिससे इस डिश की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
क्या हेयर ड्रेसर की जगह ले लेगा AI? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस
वायरल वीडियो: पेड़ पर चढ़ने का गजब अंदाज, लड़की ने चंद पलों में नाप दी 50 फीट की ऊंचाई
