सुबह नींद खुलते ही दिल की धड़कन तेज महसूस होना कई बार शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया हो सकती है, लेकिन अगर यह बार-बार हो, लंबे समय तक रहे या सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर और बेहोशी जैसे लक्षणों के साथ हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
Published: September 16, 2026, 9:12 AM IST
Share Article
https://www.india.com/hindi-news/health/morning-heartbeat-why-does-your-heart-beat-faster-after-waking-up-doctor-explains-5-common-causes-8524802/
अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि सुबह उठने के साथ ही दिल की धड़कन तेज हो जाती है, ऐसे में हम सोच में पड़ जाते हैं कि कहीं कोई गड़बड़ तो नहीं? आइए डॉक्टर से जानते हैं कि डॉ. रंजीत सिंह ( प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष (इंटरनल मेडिसिन), नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (NIIMS), ग्रेटर नोएडा) से जानते हैं कि कब सचेत हो जाना चाहिए?
डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि सुबह नींद खुलते ही अगर अचानक दिल की धड़कन तेज महसूस हो तो घबराहट होना स्वाभाविक है. इसके पीछे नींद, तनाव, शरीर में पानी की कमी या रात में होने वाले कुछ बदलाव जिम्मेदार हो सकते हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, लंबे समय तक रहती है या इसके साथ दूसरे लक्षण भी दिखाई देते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
सुबह उठते ही धड़कन तेज होने के 5 आम कारण है:
1. सुबह उठते समय शरीर में होने वाले बदलाव
नींद से जागने के समय हमारा शरीर आराम की पोजीशन से एक्टिव स्टेट में आता है. इस दौरान शरीर में कुछ हार्मोनल एक्टिविटीज बदलती हैं. जागने के आसपास कॉर्टिसोल जैसे हार्मोन का लेवल बढ़ता है. शरीर धीरे-धीरे जागने और रोज़मर्रा के काम के लिए तैयार होता है. साथ ही जब हम बिस्तर से उठते हैं, तो शरीर को ब्लडफ्लो और ब्लड प्रेशर बनाए रखने के लिए थोड़े समय के लिए अपनी धड़कन बढ़ानी पड़ सकती है. इसलिए कभी-कभी उठते समय कुछ समय के लिए दिल की धड़कन तेज महसूस होना आम बात हो सकती है, अगर कुछ देर बाद धड़कन अपने आप नार्मल हो जाती है और घबराने की जरूरत नहीं होती.
2. शरीर में पानी की कमी
सुबह उठने पर शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है. रातभर पानी न पीने और सांस या पसीने के जरिए बॉडीफ्लूइड कम होने से शरीर में खून की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने के लिए दिल की धड़कन बढ़ जाती है.
3. तनाव, चिंता और खराब नींद
अगर पूरी नहीं हो और तनाव हो, तो सुबह उठते ही धड़कन तेज महसूस हो सकती है. तनाव के दौरान शरीर का सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है. इससे दिल की धड़कन बढ़ सकती है.
4. ज्यादा चाय-कॉफी या निकोटीन
कैफीन से बॉडी में वनर्जी आजाती है. चाय, कॉफी, कुछ एनर्जी ड्रिंक्स और कैफीन कुछ लोगों में दिल की धड़कन तेज कर सकते हैं. इससे नींदपर असर पड़ता है और दिन धड़कन तेज महसूस हो सकती है.
5. थायरॉयड या दिल की धड़कन की समस्या
कभी-कभी सुबह तेज धड़कन किसी मेडिकल प्रॉब्लम का संकेत भी हो सकती है. थायरॉयड हार्मोन ज्यादा बनने पर शरीर की कई प्रोसेस तेज हो जाती हैं और दिल की धड़कन बढ़ सकती है, इसके साथ वजन कम होना, ज्यादा पसीना आना, हाथ कांपना, बेचैनी या गर्मी ज्यादा लगना जैसे लक्षण भी हो सकते हैं. इसके अलावा कुछ लोगों में हृदय की धड़कन का रिदम असामान्य हो सकता है, जिसे arrhythmia कहा जाता है. इसमें दिल बहुत तेज या अनियमित तरीके से धड़क सकता है. ऐसी स्थिति में केवल यह मान लेना सही नहीं है कि सुबह की धड़कन तनाव या कमजोरी की वजह से है.
कब तेज धड़कन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
हर तेज धड़कन गंभीर नहीं होती, लेकिन कुछ लक्षणों के साथ यह समस्या हो तो तुरंत मेडिकल मदद लेना जरूरी हो सकता है. सीने में दर्द या दबाव, सांस लेने में परेशानी, चक्कर या बेहोशी, धड़कन बहुत तेज या अनियमित रहना, बार-बार सुबह यही समस्या होना यह सब नज़रअंदाज़ नही करना चाहिए.
सुबह तेज धड़कन महसूस हो तो क्या करें?
ऐसा महसूस होने हर घबराये नहीं, कुछ मिनट आराम से बैठें और धीरे-धीरे सांस लें. अपनी heart rate पर ध्यान दें कि धड़कन नियमित है या अनियमित.सुबह अचानक बिस्तर से तेजी से उठने के बजाय धीरे-धीरे उठना बेहतर है. दिनभर पर्याप्त पानी पीना और नियमित नींद लेना भी मदद कर सकता है. अगर आप बहुत ज्यादा चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक लेते हैं, तो उसका सेवन कम करने पर भी ध्यान दें, लेकिन अगर तेज धड़कन बार-बार हो रही है, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना ज्यादा जरूरी है.
सुबह तेज धड़कन हमेशा दिल की बीमारी का संकेत नहीं होती है. सुबह उठते समय शरीर के सामान्य बदलाव, पानी की कमी, तनाव, नींद की समस्या या कैफीन जैसे कई कारणों से भी धड़कन तेज महसूस हो सकती है, लेकिन अगर समस्या नई है, लगातार हो रही है या इसके साथ सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर या बेहोशी जैसे लक्षण हैं, तो दिल से जुड़ी समस्या की संभावना को जांचना जरूरी है.
सुबह उठते ही कुछ समय के लिए दिल की धड़कन तेज महसूस होना कई बार शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया हो सकती है. नींद से जागने के दौरान हार्मोन और नर्वस सिस्टम में बदलाव, पानी की कमी, तनाव और कैफीन इसके आम कारण हो सकते हैं. फिर भी बार-बार होने वाली तेज या अनियमित धड़कन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. खासकर अगर इसके साथ सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, चक्कर या बेहोशी हो रही हो, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें.
