Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : CM साय का आज जशपुर दौरा… सौरभ चंद्राकर की होगी कोर्ट में पेशी… कांग्रेस करेगी MLA अनुज का पुतला दहन… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : CM साय का आज जशपुर दौरा… सौरभ चंद्राकर की होगी कोर्ट में पेशी… कांग्रेस करेगी MLA अनुज का पुतला दहन… पढ़ें और भी खबरें

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वह दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12:50 बजे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा और पदयात्रा में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 3 बजे हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे. वहीं दोपहर 3:30 बजे बनगांव में आयोजित आंचलिक करमा पूजा महोत्सव में शामिल होंगे. कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे.महादेव सट्टा ऐप के

CG Morning News : फाउंडर सौरभ चंद्राकर की आज कोर्ट में पेशी

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के फाउंडर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर स्थित CBI की विशेष अदालत में पेशी होगी. ओमान से भारत लाए जाने के बाद सौरभ चंद्राकर को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है. महादेव सट्टा मामले में रायपुर में आज से आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू होगी. पेशी के बाद जांच एजेंसियां सौरभ चंद्राकर से पूछताछ कर सकती हैं. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

CG Morning News : कांग्रेस करेगी विधायक शर्मा का पुतला दहन

रायपुर. शासकीय श्यामाचरण कॉलेज धरसीवां में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा द्वारा कथित रूप से राजनीतिक बयानबाजी किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस 4 नवंबर बुधवार को शाम 4 बजे धरसीवां ब्लॉक के सभी छह मंडलों में विधायक का पुतला दहन करेगी. इस दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के.के. शर्मा को निलंबित करने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर रायपुर एवं उच्च शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. जिला कांग्रेस कमिटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बंजारे स्वयं जोरा मंडल के प्रदर्शन में शामिल होंगे.

भाटापारा-हथबंद के सिद्धबाबा गेट पर 3 दिन बंद रहेगा सड़क यातायात

रायपुर. भाटापारा-हथबंद रेलखंड पर सिद्धबाबा रेलवे समपार फाटक से गुजरने वाले वाहन चालकों को अगले तीन दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने समपार फाटक क्रमांक 385 पर अतिआवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात बंद रखने का निर्णय लिया है. यह फाटक बुधवार 4 नवंबर सुबह 9 बजे से शुक्रवार 6 नवंबर शाम 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान सड़क से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा. रेलवे प्रशासन के अनुसार, भाटापारा और हथबंद रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित सिद्धबाबा समपार फाटक क्रमांक 385 (किलोमीटर 766/13-15) की अप लाइन में मरम्मत कार्य किया जाना है.

नर्सिंग में प्रवेश के लिए 8 नवंबर तक आवेदन का मौका

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में वर्ष 2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी 8 नवंबर की शाम 5 बजे तक आवेदन करने के साथ कॉलेजों की पसंद भर सकेंगे, उसे अंतिम रूप दे सकेंगे और शुल्क जमा कर सकेंगे. आवेदन के साथ ही कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य होगा. इसके लिए अलग से अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की राज्य काउंसिलिंग समिति के अनुसार, यह प्रक्रिया बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी. इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इन पाठ्यक्रमों के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 500 रुपए शुल्क देना होगा. 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment