Home Hollywood‘फिल्में अमेरिका में ही बनें’, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, हॉलीवुड की बिगड़ी हालत, कनाडा भागे फिल्म मेकर्स! – Donald Trump said hollywood is disaster calls for federal film fax incentives to bring film jobs back tmova

‘फिल्में अमेरिका में ही बनें’, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, हॉलीवुड की बिगड़ी हालत, कनाडा भागे फिल्म मेकर्स! – Donald Trump said hollywood is disaster calls for federal film fax incentives to bring film jobs back tmova

by BollywoodNewsAndMovie


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉलीवुड को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि वह कांग्रेस में फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन के लिए फेडरल टैक्स इंसेंटिव यानी केंद्र सरकार की तरफ से टैक्स में छूट देने वाली योजना की पैरवी करेंगे. उनका मकसद विदेशों में जा रही फिल्म इंडस्ट्री की नौकरियों को वापस अमेरिका लाना है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर हॉलीवुड के ‘एंबेसडर’ और दिग्गज एक्टर जॉन वोइट के साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि दोनों ही अमेरिका में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की हालत को लेकर बेहद चिंतित हैं.

हॉलीवुड की बिगड़ती हालत पर ट्रंप ने क्या-क्या कहा? 

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका में फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन लगभग पूरी तरह बिखर गया है. बड़े-बड़े प्रोजेक्ट अब कनाडा और दूसरे देशों में जा रहे हैं, क्योंकि वहां फिल्म बनाने पर ज्यादा आकर्षक आर्थिक इंसेंटिव मिलते हैं. ट्रंप ने कहा कि पारंपरिक फिल्म प्रोडक्शन सेंटरों से काम के बाहर जाने की वजह से हॉलीवुड की हालत “पूरी तरह बर्बाद” हो गई है. इसका असर कैलिफोर्निया और दूसरे अहम राज्यों की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी बुरी तरह पड़ रहा है.

ट्रंप ने कहा- अभी मेरी अपने हॉलीवुड एंबेसडर और फिल्म जगत के दिग्गज जॉन वोइट के साथ बहुत शानदार और बेहद दिलचस्प मुलाकात हुई. वह एक शानदार इंसान हैं, जो हमारे देश से प्यार करते हैं और मोशन पिक्चर और टेलीविजन इंडस्ट्री को लेकर बहुत गंभीर हैं. जो कुछ इस इंडस्ट्री के साथ हुआ है, उससे उन्हें बहुत बुरा लगता है. यह इंडस्ट्री पूरी तरह बिखर गई है. इसका काम कनाडा और दूसरे देशों में चला गया है और अब अमेरिका में बहुत कम काम बचा है. 

‘हॉलीवुड पूरी तरह बर्बादी की हालत में है. नाम भले ही हॉलीवुड है, लेकिन यहां अब बहुत कम काम हो रहा है. यहां काम करने के लिए कोई इंसेंटिव नहीं है और इससे कैलिफोर्निया को बहुत भारी नुकसान हो रहा है.’

ट्रंप चाहते हैं रिपब्लिकन-डेमोक्रेट मिलकर बनाएं कानून

ट्रंप की योजना है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट, दोनों पार्टियां तुरंत साथ बैठकर ऐसा संघीय कानून तैयार करें, जिससे पूरे अमेरिका में फिल्म और टीवी प्रोडक्शन के लिए आर्थिक इंसेंटिव दिए जा सकें. उनका मानना है कि इससे विदेशों में जा रही फिल्म इंडस्ट्री की नौकरियां वापस अमेरिका लाई जा सकती हैं.

ट्रंप का दावा है कि टैक्स इंसेंटिव देने में सरकार जितना पैसा खर्च करेगी, वह रकम बाद में अमेरिकी ट्रेजरी में दस गुना तक वापस आ सकती है. उनके मुताबिक, फिल्म और टीवी प्रोडक्शन बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और सरकार को ज्यादा टैक्स मिलेगा.

ट्रंप ने कहा- जॉन और इंडस्ट्री के कई दूसरे लोग सुझाव दे रहे हैं कि हमें फेडरल टैक्स इंसेंटिव देना चाहिए, ताकि हमारे फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन के कारोबार को फिर से महान बनाया जा सके, शायद पहले से भी ज्यादा महान! टैक्स इंसेंटिव पर जितना पैसा खर्च होगा, वह रकम ट्रेजरी में आने वाले पैसे से दस गुना पूरी हो जाएगी. दोनों पार्टियों के नेताओं के साथ बैठकें तय की जा रही हैं, ताकि इस काम को आगे बढ़ाया जा सके. यह दोनों पार्टियों की सहमति से होना चाहिए, खासकर इसलिए क्योंकि कैलिफोर्निया और दूसरे बड़े डेमोक्रेटिक राज्यों में बहुत सारा पैसा जा रहा है. 

‘मैं सुझाव देने जा रहा हूं कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट साथ आएं और अमेरिका में फिल्म, टेलीविजन और मनोरंजन के कारोबार को बचाने के लिए तुरंत कानून तैयार करें. कांग्रेस को तुरंत एक फेडरल प्रोडक्शन इंसेंटिव मंजूर करना चाहिए, ताकि अमेरिका में मनोरंजन से जुड़ी नौकरियां पैदा हों. यह काम जल्दी, सही तरीके से और प्रभावी ढंग से किया जा सकता है और सबसे जरूरी बात यह है कि इससे पूरे अमेरिका को फायदा होगा. बड़े पर्दे पर हम जो कुछ देखते हैं, वह उस जगह पर बनना चाहिए जो कभी दुनिया की फिल्म और मोशन पिक्चर राजधानी हुआ करती थी. आइए, इसे पूरा करते हैं.’

अब कांग्रेस में होगी ‘हॉलीवुड कमबैक’ की पटकथा

ट्रंप के इस ऐलान के बाद अब निगाहें अमेरिकी कांग्रेस पर हैं. आने वाले दिनों में दोनों पार्टियों के नेताओं के साथ बैठकें होने की उम्मीद है. इन बैठकों में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को अमेरिका में दोबारा मजबूत करने के लिए प्रस्तावित कानून की रूपरेखा पर चर्चा होगी. ट्रंप चाहते हैं कि इस पूरी कवायद को दोनों पार्टियों के समर्थन से आगे बढ़ाया जाए, ताकि अमेरिका में फिल्म, टेलीविजन और मनोरंजन से जुड़े रोजगार दोबारा बढ़ सकें. 

अब असली सवाल यही है कि ट्रंप के इस ‘हॉलीवुड कमबैक प्लान’ को कांग्रेस कितनी जल्दी हरी झंडी देती है. अगर योजना आगे बढ़ती है, तो आने वाले दिनों में अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री में फिर से ‘कैमरा, लाइट्स और एक्शन’ की गूंज तेज हो सकती है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment