Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: पटककर फेंक दूंगा.. नचनिया; अरिश्फा पर भड़के स्काउट ओपी ने दी धमकी, गुस्से में बोल गए ऐसी बातें कि भड़क गए फैंस

Bigg Boss 20: पटककर फेंक दूंगा.. नचनिया; अरिश्फा पर भड़के स्काउट ओपी ने दी धमकी, गुस्से में बोल गए ऐसी बातें कि भड़क गए फैंस

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 : ‘बिग बॉस 20’ में कैप्टेंसी टास्क के दौरान ऐसा विवाद देखने को मिला, जिसने पूरे घर का माहौल गर्म कर दिया। टास्क में घर की लड़कियों को लड़कों को रंगना था। इसी दौरान आंख पर रंग पड़ने को लेकर स्काउट ओपी उर्फ तन्मय सिंह और अरिश्फा खान के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों की जुबानी जंग काफी बढ़ गई।

गुस्से में स्काउट ने कहीं तीखी बातें

बहस के दौरान स्काउट काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने अरिश्फा से कहा कि पटककर फेंक दूंगा… अगर कोई लड़की मुझे छुएगी तो उसे फाड़ देूंगा।। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस के काम पर भी टिप्पणी की और उन्हें ‘नचनिया’ कहकर तंज कसा। बात यहीं नहीं रुकी बल्कि स्काउट ने अरिश्फा को थप्पड़ मारने की धमकी भी दी। उन्होंने कैमरे की तरफ देखते हुए गेमिंग और यूट्यूब कम्युनिटी से अरिश्फा को ‘खत्म’ करने की अपील तक कर दी।

बाद में रोते नजर आए स्काउट

झगड़े के बाद स्काउट स्मोकिंग रूम में भावुक होते दिखे। काजी तौकीर से बातचीत में उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि टास्क के दौरान अरिश्फा ने मुझे दो बार मारा था। मैंने अरिश्फा को कहा भी था कि मुझे टच न करे। टास्क के दौरान मेरे लिए लड़का या लड़की मायने नहीं रखता और मैं इसे सिर्फ गेम की तरह देख रहा था।

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

वहीं, नेशनल टीवी पर अरिश्फा के खिलाफ धमकी भरी भाषा इस्तेमाल करने को लेकर स्काउट सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई दर्शक उनके व्यवहार और शब्दों की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। इस पूरे विवाद ने बिग बॉस के घर में चल रहे गेम को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।





Source link

You may also like

Leave a Comment