Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: ‘भूखे मरो…’ घर वालों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भी जमकर ड्रामेबाजी

बिग बॉस 20: ‘भूखे मरो…’ घर वालों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भी जमकर ड्रामेबाजी

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के पिछले एपिसोड में खाने को लेकर आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच लड़ाई हो गई थी. वहीं इसे लेकर आम्रपाली दुबे ने लेटेस्ट एपिसोड में भी अपनी भड़ास निकाली. आम्रपाली ने भड़कते हुए बताया कि वो दस दिनों से खाना बना रही है और अब वो ये काम नहीं करने वाली है. दूसरी ओर कैप्टेंसी टास्क को लेकर भी बवाल देखने को मिला.

आम्रपाली ने घर वालों पर निकला गुस्सा

भोजपुरी एक्ट्रेस और अब बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे घर वालों का खाना बनाते-बनाते परेशान और बोर हो गई. इसे लेकर उनके चेहरे पर साफ तौर पर नाराजगी देखने को मिली. उन्होंने भड़ते हुए कहा, ‘भूखे मरो मैं किसी के लिए खाना नहीं बनाऊंगी. मैं दस दिन से खाना बना रही हूं.’ 

ये भी पढ़ें: ‘मसकली’ से ‘चांद सिफारिश’ तक, ये हैं प्रसून जोशी के 8 बेहतरीन गाने

कैप्टेंसी टास्क में जमकर ड्रामेबाजी

बिग बॉस 20 के 11वें और लेटेस्ट एपिसोड में घर वालों के बीच कैप्टेंसी टास्क को लेकर जमकर हो-हल्ला नजर आया. इस दौरान स्काउट ओपी की अरिशफा खान के साथ लड़ाई हो गई. इसके बाद कैमरे की तरफ देखते हुए स्काउट भड़क गए. उन्होंने अपने गेमिंग और यूट्यूब ग्रुप की तरफ इशारा करते हुए ‘खत्म कर दो’ कहा.

आसिफ से मिलकर रोने लगे काजी

रात दो बजे काजी तौकीर, आसिफ खान से मिलते हैं और उन्हें गले लगाकर उनके आंसू छलक पड़ते हैं. काजी इस दौरान कफी इमोशनल हो जाते हैं. इससे पहले वो ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ गाना गाते हुए परफॉर्म करते हुए दिखाई दिए थे. 

कनिका मान बनीं संचालक

फिलहाल बिग बॉस हाउस में एक गेम खेल जा रहा है जिसमें कंटेस्टेंट एक दूसरे के ऊपर कलर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. इस गेम के दूसरे राउंड की शुरुआत में कनिका मान को बिग बॉस ने संचालन का काम सौंपा है.

काजी के गाने की फैन हुईं आम्रपाली

काजी तौकीर अपने गानों से कई लोगों को दीवाना बना चुके हैं और अब उन्होंने अपनी गायकी से आम्रपाली का भी दिल जीत लिया. आम्रपाली काजी से कहती हुई नजर आती है, ‘आपके गाने की वजह से मैं आपका नाम नॉमिनेशन में नहीं ले सकती.’

गुल्लू ने किया कनिका के लिए चीला बनाने से मना

कनिका मान अंडे और चीला खाने की मांग करते हुए गुल्लू से चीला बनाने के लिए कहती हैं. हालांकि गुल्लू चीला बनाने से मना कर देते हैं. उस दौरान कनिका लेटी हुई होती हैं और जब वो पलटकर गुल्लू की तरफ देखती है तो गुल्लू इसके लिए राजी हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने की बप्पा की उल्टी आरती, बहन अर्पिता ने भाई को तुरंत बताई गलती, वीडियो वायरल



Source link

You may also like

Leave a Comment