Bigg Boss 20 updates: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ का एक हफ्ता पूरा हो चुका है और इसी के साथ ही शो अपने दूसरे हफ्ते में एंट्री ले चुका है और इसकी शुरुआत नॉमिनेशन से हुई, जिसमें 4 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी लेकिन ये दंड के तौर पर था. बिग बॉस ने दंड सुनाया और घर के 3 सदस्यों को नॉमिनेट कर दिया. वहीं, यंग डीएसए कैप्टेन होने के नाते बच गए. इसके साथ ही आम्रपाली ने अमन गांधी को मुहंतोड़ जवाब दिया. चलिए बताते हैं आखिर शो में क्या क्या हुआ.
आसिफ पर ‘बैड टच’ का आरोप!
‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में आसिफ खान पर ‘बैड टच’ का आरोप लगा. ये आरोप उदिति सिंह ने लगाया. वो पूल के पास ईशा रिखी के साथ बैठी होती हैं और तभी आसिफ आते हैं और पूल में धक्का देने की बात कहते हैं. इस पर उदिति उनसे कहती हैं, ‘आप मुझसे मत मजाक किया करो.’ फिर आसिफ कहते हैं, ‘आपको कल ताली मारा था चोट लग गई थी?’ इस पर उदिति हां में जवाब देती हैं. आसिफ इसके लिए सॉरी बोलते हैं. लेकिन बात नहीं बनती है.
यह भी पढ़ें: एक्शन-रोमांस से कॉमेडी थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते होगा साउथ की 7 फिल्मों का धमाका
उदिति, आसिफ का सॉरी लेने के लिए तैयार नहीं होती हैं. मगर आसिफ बार-बार कहते हैं, ‘उन्होंने इंटेनश्नली नहीं किया था.’ उदिति कहती हैं, ‘हमारे बीच उतनी बॉन्डिंग है नहीं और कोई मुझे मारकर चला जाए मुझे पसंद नहीं. बहुत गट्स है कि मैं चुप रही. मुझे बिना बात के टच पसंद नहीं है. पहले हाथ पकड़ा फिर जोर से मार दिया. मुझे लगता है कि आपने जानबूझकर किया. क्योंकि हम क्लोज नहीं हैं. बात करो या ना करो पर मुझे टच मत करो.’ इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है. आसिफ बार-बार कहते रहे कि उन्होंने जानबूझकर नहीं किया.
आम्रपाली ने अमन को किया वॉर्न
‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे और अमन गांधी के बीच तूतूमैंमैं देखने के लिए मिली. आम्रपाली, गुल्लू और लव गिल साथ में बातें कर रहे थे तभी बीच में अमन कूद पड़े और टॉन्ट मारने लगे, जिसके बाद उनके बीच बात बढ़ गई. दोनों एक-दूसरे की पोल खोलने की धमकी तक दे देते हैं. मगर बाद में अमन इस टॉपिक पर एक्ट्रेस से बात करने आते हैं और चीजें क्लीयर करते हैं.
यह भी पढ़ें: आमिर खान-माधुरी दीक्षित का 36 साल पुराना गाना, डायरेक्टर को नहीं था पसंद, फिर बना कल्ट
अमन एक्ट्रेस से कहते हैं, ‘जब आप किसी लड़की के बारे में बोलोगे तो बाहर बैठकर उस लड़की के पैरेंट्स भी देख रहे हैं तो लड़की की रेपोटेशन लड़कों से कहीं ज्यादा जरूरी होती है.’ आम्रपाली कहते हैं, ‘हिट ऑफ द मोमेंट पर आप कुछ कहोगे तो उस पर सामने वाला भी कुछ बोलेगा. इसलिए आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि जबतक 100 प्रतिशत श्योर ना जाओ कि आपके बारे में कुछ बोला है तब तक कुछ मत बोलिए. आपको बाहर के बारे में फर्क पड़ता है लेकिन मुझे नहीं पड़ता है.’
अमन गांधी की धमकी का आम्रपाली ने दिया जवाब
अमन गांधी कहते हैं, ‘रूमर्स के बारे में आप बोलोगे तो लीगल टीम मेरी भी बैठी है और सबकी बैठी है. मानहानि का केस एक सेकंड में हो जाता है. मुझे क्या होगा मैं तो अपनी टीम को बोल दूंगा कि भाई लगाओ मारो थोड़े पैसे और कमाएंगे.’ इस पर उन्हें आम्रपाली रिप्लाई करती हैं, ‘इस पर भी मुझे इरिटेट होता है. आपको जो करना है कीजिए. आप अभी मेरे सामने अपनी टीम को मानहानि के केस के लिए बोलिए. जब भी लगे तो बोल दीजिएगा लेकिन मुझे उससे भी फर्क नहीं पड़ता. मैं भी यहां 16 साल से टाइम पास नहीं कर रही ना. मुझे भी पता है कि क्या बात करनी है क्या नहीं. मैं अपनी लिमिट जानती हूं तो सामने वाला भी लिमिट में रहे. अगर सामने वाला लिमिट क्रॉस करता है तो मुझे लिमिट क्रॉस करने में टाइम नहीं लगता है. फिर भी मैं किसी की सगी नहीं रह पाती.’
3 कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज
आसिफ, यंग, तन्मय, रोहैद को दंड मिला और घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते सीधे-सीधे नॉमिनेट किया गया. लेकिन कैप्टेन होने की वजह से यंग इस हफ्ते नॉमिनेट होने के लिए बच गए और उन्हें सजा से मुक्त कर दिया गया. लेकिन बाकी तीन कंटेस्टेंट्स फंस गए. बिग बॉस ने इन्हें इसलिए दंड दिया क्योंकि इन चारों को घर में नॉमिनेशन डिस्कस करते हुए देखा गया. बिग बॉस ने एक क्लिप दिखाई, जिसके जरिए इनकी नॉमिनेशन की प्लानिंग की पोल खुली. इसकी वजह से घरवाले शॉक्ड भी रह गए और बिग बॉस ने उन्हें सजा के तौर पर इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया.
जबकि ‘बिग बॉस’ ने शो में ये भी बताया कि घरवालों को नॉमिनेशन नहीं करना था क्योंकि उदिति, अमन आम्रपाली और लव गिल पहले से ही नॉमिनेट थे. उनमें से ही नॉमिनेट करना था. लेकिन गलत प्लानिंग की वजह से घरवालों ने गलत नॉमिनेशन किया और इसे बिग बॉस ने नल और वॉइड यानी कि रद्द करार कर दिया.
