Home Hollywood6 करोड़ के खर्च में कमाई 1900 करोड़… Obsession के आगे हिट फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर, धड़ाधड़ बिक रहीं टिकटें

6 करोड़ के खर्च में कमाई 1900 करोड़… Obsession के आगे हिट फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर, धड़ाधड़ बिक रहीं टिकटें

by BollywoodNewsAndMovie


आरती तिवारी, नई दिल्ली। हॉलीवुड में इन दिनों ‘ऑब्सेशन’ (Obsession Movie) नामक ऐसा तूफान आया है, जिसकी चर्चा बड़े-बड़े फिल्म स्टूडियोज और सुपरस्टार्स के बीच हो रही है। दर्शकों के लिए भले ही यह मनोरंजन है मगर मात्र 6.3 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज चार सप्ताह में 1,900 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई कर ली है।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया था दम

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में जब ‘ऑब्सेशन‘ को दिखाया गया था, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतिहास रच देगी। इस फिल्म ने अब तक के फिल्म फेस्टिवल इतिहास की सबसे बड़ी ‘एक्विजिशन’ ( फेस्टिवल के दौरान किसी बड़ी कंपनी द्वारा खरीदे जाने के बाद बंपर कमाई करने वाली फिल्म) बनने का गौरव हासिल कर लिया है।

बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

इस मामले में इसने दिग्गज डाक्युमेंट्री फिल्म ‘फारेनहाइट 9/11’ का सालों पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। आमतौर पर हॉरर फिल्में दूसरे सप्ताह तक अपना असर खोने लगती हैं, लेकिन टिकटों की लगातार बढ़ती बिक्री के मामले में इस फिल्म की तुलना लीजेंड्री डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की क्लासिक फिल्म ‘ई.टी.’ से की जा रही है। 

भारत में ऑब्सेशन ने कितना कमाया?

29 मई को भारत में रिलीज हुई इस फिल्म को यहां भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इंटरनेट मीडिया पर लगातार चर्चा के कारण इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment