लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के मिनेसोटा में एक बहुत हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मामला है कि यहां पुलिस हिरासत के दौरान एक महिला का मग्शॉट लिया गया और ये इंटरनेट पर बिल्कुल ही अलग वजह से वायरल हो रहा है।
मग्शॉट वायरल होने का कारण है कि उस आरोपी महिला का चेहरा मशहूर पॉप स्टार जेनिफर लोपेज (Jlo) से काफी ज्यादा मिलता-जुलता है। महिला के ये मग्शॉट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इस पर खूब कमेंट्स भी किए। आइए जानें इस बारे में।
बैटरी चुराने का आरोप
35 साल की इस महिला का नाम सायरेना ऐन क्वास्ट (Cyrena Anne Quast) है, जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई और 30 अगस्त को इसे गिरफ्तार किया गया। शिकायत के मुताबिक, इस महिला पर एक स्टोर से पावर-टूल बैटरी के दो डबल पैक चुराने का आरोप है। इन बैटरियों की कीमत लगभग 580 डॉलर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोर के एक कर्मचारी ने इस महिला को पहचान लिया, क्योंकि दो दिन पहले भी उसी स्टोर में चोरी की एक घटना हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और क्वास्ट ने बाद में बैटरी चुराने का आरोप स्वीकार किया।
चोरी से ज्यादा मग्शॉट चर्चा में
सोशल मीडिया पर ये मामला चोरी की वजह से नहीं बल्कि क्वास्ट के मग्शॉट की वजह से वायरल हुआ। जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुई लोगों ने कमेंट सेक्शन में क्वास्ट की तुलना मशहूर पॉप स्टार जेनिफर लोपेज से करनी शुरू कर दी। ये सभी कमेंट्स काफी मजेदार थे।
सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
इन तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘भाई, मुझे तो सच में लगा कि यह लोपेज की मग्शॉट है।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘इतनी समानता होने के बाद भी लोपेज की हमशक्ल या स्टैंड-इन बनकर पैसे न कमाने के लिए इस पर दोहरा जुर्माना लगना चाहिए।’
एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, ‘ओएमजी! डीएनए टेस्ट करवाओ। ऐसा हो ही नहीं सकता कि यह जेलो (JLo) न हो। अगर यह वह नहीं है, तो हॉलीवुड को इसे जेनिफर लोपेज के हमशक्ल के तौर पर कम दाम में काम पर रख लेना चाहिए।’
ये पोस्ट ऐसे ही कमेंट्स से भर गया और लोगों ने इसे खूब शेयर भी किया। इन मग्शॉट्स के वायरल होने से पहले क्वास्ट के सोशल मीडिया पोस्ट पर उनके दोस्त भी लिख चुके हैं कि वो जेनिफर लोपेज जैसी दिखती है।
