Home Box OfficeBox Office: ‘हनुमान अंश’ ने 42वें दिन छुड़ाए छक्‍के, 6 हफ्तों में 12069% मुनाफा, Mirzapur हिट, ‘हैवान’ डिजास्‍टर – hanuman ansh collection day 42 vs mirzapur movie collection worldwide day 14 vs haiwaan movie box office day 7

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 42वें दिन छुड़ाए छक्‍के, 6 हफ्तों में 12069% मुनाफा, Mirzapur हिट, ‘हैवान’ डिजास्‍टर – hanuman ansh collection day 42 vs mirzapur movie collection worldwide day 14 vs haiwaan movie box office day 7

by BollywoodNewsAndMovie


बॉक्‍स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने धमाकेदार छह हफ्ते पूरे कर ल‍िए हैं। फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड ₹309 करोड़ के पार चली गई है, जबक‍ि देश में 12069% का मनाफा कमा ल‍िया है। दूसरी ओर, ‘म‍िर्जापुर द मूवी’ भी पैर जमाए हुए हैं और दो हफ्तों में 300 करोड़ की दहलीज पर है। ‘हैवान’ पहले हफ्ते में ड‍िजास्‍टर साबित हुई है।

Hanuman Ansh Collection Day 42 - Mirzapur Movie Collection Day 14 - Haiwaan Day 7
Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 42वें दिन छुड़ाए छक्‍के, 6 हफ्तों में 12069% मुनाफा, Mirzapur हिट, ‘हैवान’ डिजास्‍टर
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की जादुई कमाई के आगे ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हैवान’ बेबस नजर आए हैं। गुरुवार को डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन के बनी इस फिल्‍म ने अपना छठा हफ्ता पूरा कर लिया है। हालांकि, 5वें हफ्ते के मुकाबले छठे हफ्ते में देश में कमाई 11.08% गिरी है, लेकिन बावजूद इसके ‘महाराज जी’ की फिल्‍म ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ और नई रिलीज ‘हैवान’ के छक्‍के छुड़ा दिए हैं। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म जहां देश में लागत के मुकाबले 12069% अध‍िक मुनाफा कमा चुकी है, वहीं वर्ल्‍डवाइड ₹309 करोड़ के पार पहुंच गई है।

शुक्रवार, 18 सितंबर को बॉक्‍स ऑफिस पर दो नई फिल्‍में करीना कपूर, पृथ्‍वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ रिलीज हो रही है। लेकिन ‘हनुमान अंश‘ जिस तरह से कल्‍ट ब्‍लॉकबस्‍टर बनकर उभरी है, इस पर इनका कोई असर नहीं होने वाला। अपने छठे हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ ने नई रिलीज ‘हैवान’ से 714.72% अध‍िक कमाते हुए ₹80.25 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि इसके सामने ‘मिर्जापुद द मूवी’ अपनी पॉपुलैरिटी के बावजूद दूसरे हफ्ते में ₹54.75 करोड़ का नेट बिजनस ही कर पाई। डिजास्‍टर साबित हो चुकी ‘हैवान’ अपने पहले हफ्ते में ₹9.85 करोड़ का कारोबार ही कर सकी है।

हफ्ता ‘हनुमान अंश’की नेट कमाई ‘म‍िर्जापुर द मूवी’ की नेट कमाई ‘हैवान’ की नेट कमाई
पहला हफ्ता ₹1.08 करोड़ ₹148.45 करोड़ ₹9.85 करोड़
दूसरा हफ्ता ₹40 लाख ₹54.75 करोड़
तीसरा हफ्ता ₹10.40 करोड़
चौथा हफ्ता ₹61.00 करोड़
पांचवां हफ्ता ₹90.25 करोड़
छठा हफ्ता ₹80.25 करोड़
Hanuman Ansh Collection Day 42
‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, शोभ‍िनव सत्‍य स्‍टारर ‘हनुमान अंश’ ने गुरुवार को 42वें दिन देश में 9160 शोज से ₹6.25 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹287.40 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹243.38 करोड़ हो गया है। यह भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, यह शुक्रवार या शनिवार को देश में ₹250 करोड़ के पार चली जाएगी। खास बात यह है कि नई रिलीज ‘दायरा’ या ‘वाइब’ से ‘हनुमान अंश’ को बहुत फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है, ऐसे में बहुत आश्‍चर्य नहीं होगा यदि फिल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर भी 300 करोड़ के पार पहुंच जाए।

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्‍डवाइड

नीम करोली बाबा की भक्‍त‍ि की शक्‍त‍ि विदेशों में भी बढ़-चढ़कर असर दिखा रही है। यह फिल्म बीते 11 सितंबर को विदेशों में रिलीज हुई है। गुरुवार को इसने ओवरसीज मार्केट में भी ₹1.50 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है। जबकि महज 7 दिनों में इसने व‍िदेशों में कुल ₹21.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। इस तरह और दुनिया मिलाकर ‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹309.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

mirzapur Movie Collection Day 14
‘म‍िर्जापुर द मूवी’ में पकंज त्र‍िपाठी

‘मिर्जापुर मूवी’ कलेक्शन

दूसरी ओर, गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी‘ ने 14वें दिन देश में 6926 शोज से ₹3.75 करोड़ की नेट कमाई की है। पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल, दिव्‍येंदु स्‍टारर इस फिल्‍म ने इसी के साथ दो हफ्तों में भारत में कुल ₹242.14 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹203.20 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। फिल्‍म का प्रोडक्‍शन बजट ₹80 करोड़ से ₹90 करोड़ बताया जा रहा है, जिस लिहाज से यह भी हिट साबित हुई है।

‘मिर्जापुर मूवी’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्शन

OTT पर वेब सीरीज के रूप में बंपर हिट होने के बाद बड़े पर्दे पर आई ‘मिर्जापुर’ अभी भी मजबूत स्‍थ‍ित‍ि में है। बस कह सकते हैं कि ‘हनुमान अंश’ की चमत्‍कारिक सफलता के बीच इसकी टाइमिंग थोड़ी गड़बड़ हो गई है। बहरहाल, विदेशों में भी फिल्‍म ने 14वें दिनों में ₹49.75 करोड़ का ग्रॉस बिजनस कर लिया है। जबकि देश और दुनिया मिलाकर ‘मिर्जापुद द मूवी’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹291.89 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

Haiwaan movie 2026 hit or flop
‘हैवान’ में अक्षय कुमार

‘हैवान’ मूवी बॉक्‍स ऑफिस: डिजास्‍टर

इन दोनों के अलावा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ पहले हफ्ते में डिजास्‍टर साबित हुई है। प्रियदर्शन के डायरेक्‍शन में करीब ₹140 के बजट में बनी यह फिल्‍म 7 दिन में देश में महज ₹11.76 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹9.85 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर पाई है। गुरुवार को 7वें दिन ‘हैवान’ ने ₹55 लाख कमाए हैं। विदेशों में पहले हफ्ते में ₹3.35 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ है। जबकि देश और दुनिया मिलाकर इसने वर्ल्‍डवाइड ₹15.11 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें