Home Hollywoodइन एक्टर्स की फिल्मों ने भारत में की 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई, सलमान-आमिर को छोड़ ये हॉलीवुड एक्टर इसमें शामिल, Bollywood Hindi News

इन एक्टर्स की फिल्मों ने भारत में की 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई, सलमान-आमिर को छोड़ ये हॉलीवुड एक्टर इसमें शामिल, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी फिल्मों ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार भी शामिल हैं।

कई ऐसी भारतीय फिल्में हैं जिन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स का खूब प्यार मिलता है। अब आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिनकी फिल्मों ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस लिस्ट में कई टॉप स्टार्स की मूवीज शामिल हैं और अब एक हॉलीवुड स्टार भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जानें वो स्टार कौन हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान की इस लिस्ट में 2 फिल्में हैं और वो हैं जवान और पठान। जवान को एटली ने डायरेक्ट किया था और पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था।

प्रभास

प्रभास की भी इस लिस्ट में 2 फिल्में हैं। उनकी फिल्म बाहुबली 2 और कल्कि 2898 एडी इस लिस्ट में शामिल है।

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की 1 ही फिल्म इस लिस्ट में शामिल है और जो मूवी इस लिस्ट में है उसका नाम है पुष्पा 2 द रूल जिसमें अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी फिल्म एनिमल 500 करोड़ के साथ इस लिस्ट में शामिल है।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इस लिस्ट में अपनी एक ही फिल्म के दोनों पार्ट्स के साथ शामिल हैं। उनकी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

विकी कौशल

विकी कौशल भी इस इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी फिल्म छावा ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं।

राजकुमार राव

राजकुमार राव इस लिस्ट में फिल्म स्त्री के साथ शामिल हैं। उनकी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म अभी तक सबको पसंद आती है। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे।

सनी देओल

सनी देओल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी फिल्म गदर 2 ने भी 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

टॉम हॉलैंड

अब इस लिस्ट में जो हॉलीवुड स्टार शामिल हुए हैं वो हैं टॉम हॉलैंड। टॉम की फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें कि स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने तो भारत में गदर ही मचा दिया था। इस फिल्म ने एवेंजर्स: एंडगेम तक को भारत में कमाई के मामले में पछाड़ दिया था जो अब तक भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म की लिस्ट में नंबर 1पर थी।



Source link

You may also like

Leave a Comment