Home Hollywoodविजय सेतुपति की ‘महाराजा’ रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी – vijay sethupathi tamil film maharaja official hollywood remake matthew mcconaughey

विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी – vijay sethupathi tamil film maharaja official hollywood remake matthew mcconaughey

by BollywoodNewsAndMovie


साल 2024 की सबसे चर्चित और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली तमिल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘महाराजा’ अब सात समंदर पार हॉलीवुड में तहलका मचाने की तैयारी में है। यह पहली ऐसी तमिल फिल्म बनने जा रही है, जिसका आधिकारिक रीमेक हॉलीवुड का एक प्रमुख स्टूडियो (Major Hollywood Studio) बनाने जा रहा है।


 


फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस खबर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए इसे तमिल सिनेमा का ‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’ बताया है। जून 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप स्टारर ‘महाराजा’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 


फिल्म की सफलता का असली टर्निंग पॉइंट चीन में इसकी रिलीज साबित हुआ। चीन में इस सस्पेंस थ्रिलर ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 91 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया। फिल्म निर्माता सुधन सुंदरम के अनुसार, चीन में फिल्म की इस अप्रत्याशित सफलता के बाद ही एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने हॉलीवुड रीमेक राइट्स के लिए निर्माताओं से संपर्क किया।


 


क्या ऑस्कर विजेता मैथ्यू मैक्कोनाघे होंगे लीड रोल में?


पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह अफवाहें जोर पकड़ रही थीं कि ‘इंटरस्टेलर’ और ‘डलास बायर्स क्लब’ फेम ऑस्कर विजेता अभिनेता मैथ्यू मैक्कोनाघे इस रीमेक में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।


 


जब निर्माता सुधन सुंदरम से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, यह सच है कि हॉलीवुड रीमेक के लिए किसी ‘ए-लिस्ट’ स्टार को साइन किया जा रहा है और प्रोजेक्ट पर काम अगले साल शुरू होगा। हो सकता है मैथ्यू उन एक्टर्स में शामिल हों जिनसे एजेंसी बातचीत कर रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि कास्टिंग एजेंसी की तरफ से ही की जाएगी।


 


क्या खास है ‘महाराजा’ की कहानी में?


निथिलन स्वामीनाथन द्वारा निर्देशित और ‘द रूट’, ‘थिंक स्टूडियोज’ व ‘पैशन स्टूडियोज’ द्वारा निर्मित यह एक ‘नियो-नोइर’ क्राइम थ्रिलर फिल्म है। कहानी एक साधारण नाई (विजय सेतुपति) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस स्टेशन में अपनी चोरी हुई डस्टबिन जिसका नाम उसने ‘लक्ष्मी’ रखा है, की शिकायत दर्ज कराने पहुंचता है। 


 


शुरुआत में पुलिस इसे एक अजीबोगरीब मामला समझते हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी की परतें खुलती हैं, एक दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला सच सामने आता है। फिल्म के नॉन-लीनियर स्क्रीनप्ले और विजय सेतुपति-अनुराग कश्यप की अदाकारी की तारीफ पूरी दुनिया के समीक्षकों ने की है।



Source link

You may also like

Leave a Comment