Home Morning News (खास खबरें)Dhanbad News: रातभर किशोरी को कराया नशा, सुबह अस्पताल में छोड़ा, Dhanbad Hindi News

Dhanbad News: रातभर किशोरी को कराया नशा, सुबह अस्पताल में छोड़ा, Dhanbad Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Dhanbad News: कतरास की एक 17 साल की लड़की सरायढेला में रहनेवाले एक लड़के के साथ रातभर घूमी। दोनों ने साथ में शराब भी पी। नशे में धुत्त होने के बाद सुबह करीब चार बजे लड़के ने किशोरी को एसएनएमएमसीएच परिसर के ओपीडी के अमृत फार्मेसी में अचेत हालत में छोड़ दिया। सुबह अस्पताल में सफाई वालों ने उसे बेहोश देखा तो अस्पताल में उसका इलाज किया गया। इधर, आरोपी लड़के को पुलिस थाना ले आई। किशोरी के होश में आने के बाद उसकी मां को सूचना दी गई। कतरास से मां धनबाद पहुंची। मामले की जानकारी सरायढेला थाना की पुलिस के साथ चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी दी गई। सीडब्ल्यूसी ने किशोरी की काउंसिलिंग की। बार-बार कहने के बाद भी किशोरी मेडिकल जांच को तैयार नहीं हुई। आशंका है कि उसके साथ लड़के ने गलत भी किया है। हालांकि बिना जांच के इसकी पुष्टि नहीं हो सकती। किशोरी की मां ने भी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने से मना कर दिया。

किशोरी की हो रही काउंसिलिंग

सीडब्ल्यूसी सदस्य ममता अरोड़ा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद किशोरी की काउंसलिंग की गई। उसने बताया कि वह रात में अपने दोस्त के साथ थी। वहां उसके दोस्त का एक और दोस्त आ गया। दोनों दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दोस्त ने उसे एसएनएमएमसीएच पहुंचाया। वह किसी के खिलाफ शिकायत नहीं करना चाहती। मेडिकल जांच भी कराने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल उसे बालिका गृह में रखा गया है। पुलिस एसएनएमएमसीएच के सीसीटीवी फुटेज से मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास में है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किशोरी को किस हालात में अस्पताल लाया गया?

किशोरी को बेहोश हालत में एसएनएमएमसीएच परिसर के ओपीडी के अमृत फार्मेसी में छोड़ दिया गया था।

किशोरी ने मेडिकल जांच के लिए क्या कहा?+



Source link

You may also like

Leave a Comment