Home Morning News (खास खबरें)Kotdwar News:वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर निकाली प्रभातफेरी – Morning Procession Taken Out To Mark The Completion Of 150 Years Of Vande Mataram

Kotdwar News:वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर निकाली प्रभातफेरी – Morning Procession Taken Out To Mark The Completion Of 150 Years Of Vande Mataram

by BollywoodNewsAndMovie


फोटो


जयहरीखाल। राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रभातफेरी निकाली गई। शुक्रवार सुबह महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई प्रभातफेरी में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से परिपूर्ण नारे लगाए और गीत प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. डॉ. एलआर राजवंशी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम और देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना युवाओं में जागृत करना आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शिप्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. सत्य नंदन भगत, डॉ. अजय रावत, डॉ. दुर्गा रजक और डॉ. सुमन कुकरेती सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संवाद



Source link

You may also like

Leave a Comment