Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। शहर के प्रतिष्ठित मॉल के अंदर दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में जाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। हालांकि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। वायरल वीडियो में मॉल के अंदर दो पक्षों में मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी व अन्य लोग बीच-बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे से हाथापाई कर रहे हैं। वायरल वीडियो जेड स्क्वायर मॉल के अंदर का बताया जा रहा है। वायरल करने वाले शख्स के अनुसार लिफ्ट में चढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।
हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। फिलहाल दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।
