Home Bigg Boss 20सलमान खान की अचानक बिगड़ी तबीयत, ‘बिग बॉस 20’ में ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा

सलमान खान की अचानक बिगड़ी तबीयत, ‘बिग बॉस 20’ में ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का दूसरा वीकेंड का वार स्ट्रीम किया गया. इसमें एक बार फिर से सलमान ने काऊ बॉय बनकर एंट्री मारी और अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया लेकिन इस शनिवार के वीकेंड का वार एपिसोड में ‘भाईजान’ का अग्रेसिव अवतार देखने के लिए मिला. उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों पर गुस्सा निकाला साथ ही पैपराजी को भी नहीं बक्शा. एक्टर ने पीछे से फोटो और वीडियो लेने के मामले को उठाया और लड़कियों से उन्हें तमाचा मारने की बात कही. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा…

सलमान खान ने घरवालों से बात करते हुए बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल्स को जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘हर प्रोफेशन के अलग-अलग पहलू होते हैं. लोग आते हैं फॉलो करते हैं. बहुत से लोग फॉलोअर्स से पैसे कमाते हैं तो कमेंट करके पैसे कमाते हैं तो बहुत से लोग नीचा दिखाकर पैसा कमाते हैं, जो रोजी-रोटी देते हैं उन्हीं के खिलाफ बॉडी, स्माइल, खानदान, परिवार, ब्लॉग, मां बनने पर, ऐज को लेकर और वजन को लेकर कमेंट करते हैं ट्रोल करते हैं. मजे लेकर कहते हैं फॉलो करो. ज्यादातर लोग किसी और के फेस का इस्तेमाल करते हैं.’

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ ने तोड़ा ‘महावतार नरसिम्हा’ का रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ भक्ति फिल्म

सलमान ने उम्र पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

वो आगे कहते हैं, ‘अगर वो अपने घर के मां-बाप, भाई बहन और बीवी को कंपेयर करते हुए देख लें तो वो कहीं पर भी नहीं आते हैं. या तो ऐसे कर लो कि अपना सब कुछ दिखाओ फिर कहो कि ऐसे दिखो फिर कर लो ट्रोल लेकिन वो तो करना नहीं है. बहुत से लोग फेलियर को सेलिब्रेट करते हैं.’

खुद की उम्र को लेकर ट्रोल किए जाने पर सलमान ने जवाब देते हुए कहा, ‘बहुत से लोग मुझे अभी भी कह रहे होंगे कि बूढ़ा हो गया है. हां यार 60 का हो गया हूं. लोग कहते हैं कि बूढ़ा गया है ये हो गया है वो गया है ऐसा क्यों, किसलिए भाई. प्रेग्नेंट होने के बाद वेट बढ़ता है तो उनको क्यों ट्रोल करना. मुझे पता है कि कौन-कौन ट्रोल करता है. साइबर सेल से सबका पता चल जाता है.’ 

सलमान खान ने पैप्स पर निकाला गुस्सा

इसके साथ ही सलमान खान ने पैप्स पर भी गुस्सा निकाला है. उन्होंने कहा, ‘पैपराजी जो होते हैं वो पीछे से फोटो लेते हैं. कार से उतरो तो सामने से बैठो तो एक शॉट पीछे से चाहिए होता है. उनका क्या जिनको ये अच्छा नहीं लगता है. सई को देखा, नेहा धूपिया और मेरी अपनी भांजी भी ऑक्वर्ड फील किया. उनका क्या? चल रही हैं पीछे से शॉट लिया जाता है और लिखा जाता है पहचानो कौन? मैं तो कहता हूं जहां ऐसा लगे कि गलत है तो आप घूमकर चमाट मारो. बोलना जा अपनी मां-बहन का ये शॉट ले ले. थाई पर शॉट ले ले सोशल मीडिया पर जाकर दिखा. इनको प्रेस का कार्ड दिया किसने? हर पार्टी इवेंट में पहुंचे होते हैं.’

यह भी पढ़ें: 2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, ‘विश्वनाथ एंड संस’ बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

इसके बाद सलमान खान ने लाइव शो में अपनी शर्ट निकाल दी और कहा, ‘लो अब ट्रोल कर लो. हैं मेरे पास सिक्स पैक्स हैं. किसी ऊपर भी कमेंट करने से पहले अपने मां-बाप, भाई बहन को देख लो फिर कमेंट करना. काम को क्रिटिसाइज करो लेकिन सेहत फिटनेस को लेकर…फटे हुए जूते भी पहनता हूं अगली बार वो भी पहनकर आऊंगा.’

सलमान खान की लाइव शो में बिगड़ी तबीयत

इसके बाद सलमान खान की लाइव वीकेंड का वार एपिसोड में तबीयत भी बिगड़ती नजर आई. वो पहले तो बार-बार पानी पीकर शो को होस्ट करते हैं. सलमान के एक्सप्रेशन से लगता है कि उनके लेफ्ट साइड पेन होता है. वो इसे पकड़कर बैठ जाते हैं. प्रोमो में भी दिखाया गया कि एक्टर बुरी तरह से परेशान हो जाते हैं और वो लेट हो जाते हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि आगे क्या होगा. 





Source link

You may also like

Leave a Comment