Home Hollywoodहॉलीवुड हॉटलाइन : चोरी-चोरी, चुपके-चुपके डेट पर टॉम-जेंडाया

हॉलीवुड हॉटलाइन : चोरी-चोरी, चुपके-चुपके डेट पर टॉम-जेंडाया

by BollywoodNewsAndMovie


हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार टॉम हॉलैंड और जेंडाया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एमी अवॉर्ड्स की ग्लैमरस शाम के कुछ ही दिन बाद दोनों लॉस एंजेलिस में एक आर्ट गैलरी के बाहर साथ नजर आए। १७ सितंबर की इस लो-की डेट में दोनों का अंदाज रेड कार्पेट से बिल्कुल अलग था। एमी में जहां जेंडाया सिल्वर चमकदार गाउन और टॉम ब्लैक सूट में नजर आए थे, वहीं डेट के लिए जेंडाया ने ब्लैक वन-शोल्डर टॉप, नेवी स्कर्ट और स्टाइलिश बूट्स पहने। टॉम ने ग्रीन चेक शर्ट, जींस, सफेद स्नीकर्स और वैâप में वैâजुअल लुक अपनाया। यानी वैâमरों की चकाचौंध से दूर भी इस कपल का स्टाइल कम नहीं हुआ! दिलचस्प बात यह है कि दोनों अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहते हैं। लेकिन जब भी साथ दिखाई देते हैं, पैंâस की नजरें टिक ही जाती हैं। इस बार भी आर्ट गैलरी की सैर ने सोशल मीडिया और हॉलीवुड गॉसिप गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। स्पाइडर-मैन के सेट से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब शादी तक पहुंच चुकी है। टॉम ने इस साल जेंडाया को अपनी पत्नी कहकर रिश्ते की पुष्टि भी की थी।



Source link

You may also like

Leave a Comment