Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में बॉक्सर मैरी कॉम और अभिनेत्री माहि विज के बीच जमकर बहस देखने को मिली। विवाद की शुरुआत घर में कंटेस्टेंट के योगदान को लेकर हुई, लेकिन देखते ही देखते बात निजी जिंदगी, पति और मां बनने तक पहुंच गई।
किस कंटेस्टेंट का योगदान सबसे कम? बिग बॉस ने दिया टास्क
दरअसल, बिग बॉस ने माहि विज, उदिति सिंह और आसिफ खान को कन्फेशन रूम में बुलाया। उन्हें घर के उस सदस्य का नाम बताना था, जिसका शो में योगदान सबसे कम है। इसके बदले घरवालों को राशन मिलने वाला था। शुरुआत में माहि और उदिति ने लव गिल का नाम सुझाया, लेकिन आसिफ खान इससे सहमत नहीं हुए।
इसके बाद आसिफ ने अमन गांधी का नाम लिया, जिसे माहि और उदिति ने स्वीकार नहीं किया। माहि ने फिर मैरी कॉम का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मैरी को ज्यादातर किचन में काम करते ही देखा है। इतना ही नहीं, माहि ने मैरी का नाम याद न आने का नाटक करते हुए उदिति से पूछा, “What is that kick boxer’s name?” आसिफ ने माहि की बात से असहमति जताते हुए कहा कि मैरी ने घर में कई दूसरे कंटेस्टेंट्स की तुलना में ज्यादा योगदान दिया है। असहमति के चलते आखिरकार बिग बॉस ने यह टास्क ही रद्द कर दिया।
मैरी कॉम ने माहि और उदिति को दिया जवाब
बाद में मैरी कॉम ने अपने योगदान पर की गई टिप्पणियों को लेकर माहि और उदिति से सवाल किया। उन्होंने कहा कि वह घर में खाना बनाती हैं और सभी को खिलाती हैं। मैरी ने सवाल किया कि बाकी कंटेस्टेंट्स घर में क्या योगदान दे रहे हैं। मैरी ने माहि और उदिति से कहा कि खाना खाने के लिए सभी सबसे पहले आ जाते हैं, लेकिन जब उनके योगदान की बात आती है तो सवाल उठाए जाते हैं।
उन्होंने मेकअप और नए कपड़े पहनने को लेकर भी दोनों पर टिप्पणी की। उदिति ने मैरी की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए माहि से कहा, “Now, she is talking bulls it. Legend है तो सिर पर बिठा देंगे।”
‘मां’ वाली टिप्पणी पर माहि ने जताई आपत्ति
बहस उस वक्त और ज्यादा गरमा गई, जब मैरी ने घर संभालने और मां होने की बात कही। उन्होंने माहि से कहा कि एक घर चलाना आसान नहीं होता और अगर कोई मां है तो उसे यह समझना चाहिए। मैरी की इस टिप्पणी पर माहि भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मां पर मत आओ, don’t talk below the belt.” इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस जारी रही।
माहि ने आगे मैरी की मां होने की क्षमता और उनके वैवाहिक जीवन को लेकर भी टिप्पणी कर दी। उन्होंने खुद को बेहतर मां बताते हुए मैरी के पति और बच्चों के पिता के सम्मान से जुड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मेरी जैसी मां पैदा नहीं हुई। मैं तुमसे अच्छी हूं… मैं अपने पति की आजतक इज्जत करती हूं। तुम्हारी तरह अपने बच्चों के बाप का नाम खराब या इज्जत की धज्जियां नहीं उड़ाती हूं।
ईशा रिक्खी ने की रोकने की कोशिश
विवाद के दौरान ईशा रिक्खी ने माहि को रोकने की कोशिश की। उन्होंने उनसे मैरी की निजी जिंदगी, पति और शादी को बहस में न लाने के लिए कहा। हालांकि, इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत कुछ देर तक जारी रही। इस पूरे विवाद ने बिग बॉस 20 के घर में चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है। आने वाले एपिसोड में इसका असर दूसरे कंटेस्टेंट्स के रिश्तों पर भी देखने को मिल सकता है।
