Home Viralगोलगप्पे देखते ही गाय का मचल गया मन, करने लगी खाने की जिद, शख्स ने भी नहीं किया निराश, इंटरनेट पर छाया वीडियो!

गोलगप्पे देखते ही गाय का मचल गया मन, करने लगी खाने की जिद, शख्स ने भी नहीं किया निराश, इंटरनेट पर छाया वीडियो!

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Viral Video : गोलगप्पे देखते ही गाय का मन मचल गया और वह शख्स से खाने की जिद करने लगी. शख्स ने भी उसकी प्यारी फरमाइश पूरी करते हुए उसे पानी पतासा यानी गोलगप्पे खिलाने खिला दिया. गाय बड़े मजे से गोलगप्पे खाती नजर आई. यह अनोखा नजारा देखकर लोग खुश हो गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आप भी देखें..

गोलगप्पे देखते ही गाय का मचल गया मन, करने लगी खाने की जिद, वायरल हुआ वीडियो!Zoom

Viral Video :  सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. लेकिन इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो थोड़ा अलग है. इसमें एक गाय कुछ ऐसा करती नजर आ रही है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए. वीडियो में गाय एक शख्स से पानी पतासे यानी गोलगप्पे खिलाने की जिद करती दिखाई दे रही है.

वीडियो को एक्स (Twitter) पर @rajalchodhri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद से ही इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब चर्चा हो रही है. लोग गाय के इस अंदाज को बेहद प्यारा बता रहे हैं और वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

गाय का बदला अंदाज

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के पास गाय खड़ी है. वह उस शख्स को हिलाती है, सींग मारती है. मानो उसे इशारा कर रही है उसे कुछ चाहिए, गाय का अंदाज देखकर शख्स समझ जाता है.  शख्स भी गाय की इस प्यारी सी फरमाइश को नजरअंदाज नहीं करता. वह उसे पानी पतासा यानी गोलगप्पे खिलाता है. गाय बड़े आराम से उसे खाती दिखाई देती है. यही छोटा सा पल वीडियो को खास बना देता है.

वीडियो देख लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

जानवरों के ऐसे मासूम वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. इस वीडियो में भी गाय का गोलगप्पे खाने का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. कई लोग गाय की मासूमियत देखकर खुश हो रहे हैं, तो कुछ यूजर्स मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि गोलगप्पे सिर्फ इंसानों के ही पसंदीदा नहीं हैं. हालांकि गाय को पानी पतासा खाते यानी गोलगप्पे देखकर लोग इसे मजाकिया अंदाज में इंसानों से जोड़ रहे हैं. कोई इसे गाय की जिद बता रहा है तो कोई उसकी मासूमियत की तारीफ कर रहा है.

देखें वायरल वीडियो..





Source link

You may also like

Leave a Comment