Home Bigg Boss 20रणवीर-दीपिका के बाद सिद्धार्थ-कियारा भी दूसरी बार बनेंगे पैरेंट्स? सलमान बोले- ‘एक और बच्चा आने वाला है…’

रणवीर-दीपिका के बाद सिद्धार्थ-कियारा भी दूसरी बार बनेंगे पैरेंट्स? सलमान बोले- ‘एक और बच्चा आने वाला है…’

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे. दोनों बिग बॉस 20 वीकेंड का वार में नजर आए. इस दौरान सलमान ने सिद्धार्थ से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी मजेदार बात की. सलमान ने सिद्धार्थ से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया था.

सलमान ने सिद्धार्थ से पूछा पर्सनल लाइफ पर सवाल

सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से शादी की थी और फिर कपल ने जुलाई 2025 में बेटी सराया मल्होत्रा का वेलकम किया था. सलमान ने शो पर सिद्धार्थ से उनकी शादी और पिता बनने के बाद की लाइफ के बारे में पूछा था. सलमान ने कहा था कि उनकी लाइफ कैसी चल रही है? इस पर सिद्धार्थ ने कहा, ‘बहुत अच्छी. बहुत अच्छी.’

ये भी पढ़ें: R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, ‘धुरंधर’ को चटाएंगे धूल?

इसके बाद सलमान ने सिद्धार्थ के मजे लेते हुए कहा, ‘तुमसे पूछा था उस टाइम पर शादी कर, शादी कर, शादी कर. तब तो शर्मीली दुल्हन बन गई ये.’ इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा, ‘हमारा राज़ हमने राज़ रखा था भाई. वो राज़ हमने सही टाइम पर खोला.’ फिर सलमान कहते हैं, ‘वो राज अभी बच्चे में है.’

सलमान बोले- ‘जल्द ही एक और बच्चा आने वाला है…’

सिद्धार्थ ने आगे पिता बनने के एहसास पर कहा, ‘पिता बनना मुझे लगता है कि ये बेस्ट भूमिका है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी बहुत ही प्यारी बेटी है, जो अभी 15 महीने की हो गई है तकरीबन. अभी भी नए-नए सब बोल रही है और सीख रही है. मुझे लगता है कि यह दुनिया का सबसे अच्छा एहसास है और उम्मीद है कि ऐसा ही रहेगा.’ इसके बाद सलमान ने कहा, ‘उम्मीद है कि जल्द ही आपके घर एक और नन्हा मेहमान आएगा.’ गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हाल ही में दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं.

कब रिलीज होगी ‘द: वन’?

‘द: वन’ सिनेमाघरों में 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. इसमें सिद्धार्थ एक नास्तिक व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे. इसका डायरेक्शन अरुणभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने किया है.

ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, फिल्म के कांसेप्ट ने जीता दिल



Source link

You may also like

Leave a Comment