Home Morning News (खास खबरें)Kanpur Medicine Trader Murder Case | Vineet Minocha Case| kanpur evening morning bulletin

Kanpur Medicine Trader Murder Case | Vineet Minocha Case| kanpur evening morning bulletin

by BollywoodNewsAndMovie


कानपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें… करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू समेत तीनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। अब तीनों से 24 घंटे तक पुलिस पूछताछ करेगी। वहीं, दिनदहाड़े व्यापारी की गला काटकर हत्या कर दी गई। धड़ बीच सड़क पर पड़ा था। सिर 12 फीट की दूरी पर पानी के गड्ढे में मिला।

ओवैसी के गठबंधन ऑफर पर सपा MLA ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- ये भाजपा की B टीम नहीं, बल्कि ‘एडवांस टीम’ है। गरीबों की मदद और अपने औचक निरीक्षण से चर्चा में रहे DM जितेन्द्र प्रताप का लखनऊ ट्रांसफर हो गया है। अब नए डीएम महेन्द्र सिंह तंवर होंगे। नगर निगम टेंडर की जांच अफसर-पार्षदों तक पहुंच गई है। 15 से ज्यादा फर्मों में गड़बड़ी मिली है।

ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार खबरें पढ़िए

1. कानपुर में व्यापारी की हत्या, धड़ सड़क पर पड़ा था:सिर 12 फीट दूर गड्ढे में मिला; परिवार में पत्नी, 3 बेटियां

कानपुर में दिनदहाड़े व्यापारी की गला काटकर हत्या कर दी गई । धड़ बीच सड़क पर पड़ा था, लेकिन सिर गायब था। काफी देर तलाशने के बाद धड़ से 12 फीट की दूरी पर पानी के गड्ढे में सिर पड़ा मिला। धड़ के बगल में उनकी साइकिल और अंगौछा पड़ा था। लोगों ने शव की पहचान राज किशोर पटवा (45) के रूप में की। पढ़िए पूरी खबर

2. कानपुर के कारोबारी हत्याकांड में तीनों आरोपियों की रिमांड मंजूर; आरोपी बहू शालू सहमी, वकील ने पूछा-पुलिस क्या रिकवर कराएगी?

करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू समेत तीन आरोपियों की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। रिमांड पर सुनवाई के दौरान शालू के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने पुलिस की चाबी बरामदगी की दलील पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा-‘अगर चाबी विशाल को दे दी थी, तो शालू से क्या रिकवर कराना है? पढ़िए पूरी खबर

3. ओवैसी के गठबंधन ऑफर पर सपा का पलटवार:MLA ने कहा- भाजपा की B टीम नहीं, बल्कि ‘एडवांस टीम’, AIMIM ब्लैकमेलिंग कर रही

कानपुर में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को हुई जनसभा में मंच से यूपी में सपा को गठबंधन का ऑफर दिया। ओवैसी ने कहा कि वे 2 अक्टूबर तक इंतजार करेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव और कानपुर के सपा विधायक पर मंच से जमकर हमला भी बोला।

एक तरफ गठबंधन का ऑफर और दूसरी तरफ सपा पर हमला, इस पर दैनिक भास्कर ने सपा विधायक और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता से बातचीत की। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि ओवैसी चुनाव से पहले पर्यटन यात्रा पर निकलते हैं। उनकी यह यात्रा उन विधानसभा क्षेत्रों तक होती है, जहां सपा के सिटिंग विधायक हैं और वे वहां जाकर जनसभा करते हैं। पढ़िए पूरी खबर

4. कानपुर में बुढ़वा मंगल पर मंगला-आरती के बाद पट खुले:पनकी पंचमुखी मंदिर में रात से कतारें लगीं, 10 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए

कानपुर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ है। भगवान हनुमान के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए सोमवार देर रात करीब 12 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।

मंगलवार तड़के मंगला आरती होने के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पढ़िए पूरी खबर

5. कानपुर के नए डीएम बने महेन्द्र सिंह तंवर:गरीबों की मदद और अपने औचक निरीक्षण से चर्चा में रहे DM जितेन्द्र प्रताप का लखनऊ ट्रांसफर

कानपुर के नए डीएम अब महेन्द्र सिंह तंवर बन गए हैं। महेन्द्र सिंह 2015 बैच यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। कुशीनगर के डीएम की जिम्मेदारी के बाद उन्हें कानपुर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि कानपुर के डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह को निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है। पढ़िए पूरी खबर

6. बंटी के फोटो विवाद में अब महापौर सामने आईं:बोलीं- सांसद-विधायक का बेटा हो या मेरा, अच्छा काम करने वाले की फोटो लगनी चाहिए

कानपुर के ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क के अंदर बने अंबेडकर पार्क के गेट पर लगे बोर्ड में महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे की फोटो लगाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को शिकायत के बाद सोमवार को वार्ड-15 के क्षेत्रीय लोग अमित पांडेय उर्फ बंटी के समर्थन में नगर निगम पहुंचे।

महापौर ने कहा- कोई भी व्यक्ति अच्छा काम करे, चाहे वह सांसद का बेटा हो, विधायक का बेटा हो या मेयर का बेटा, वह भी शहर का नागरिक है और उसे सामाजिक कार्य करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर की मूर्ति क्षेत्र के लोगों ने लगाई है, प्रशासन ने नहीं। अगर किसी को बोर्ड पर लगी फोटो को लेकर आपत्ति है तो उससे बातचीत की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर

7. महफूज आलम के 9 मुकदमों में 3013 पेज की चार्जशीट; कानपुर में 12 बैंकों के 68 खातों में 1600 करोड़ मिले, 60 गवाह शामिल

कानपुर में करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन के मामले में चकेरी और जाजमऊ पुलिस ने महफूज आलम उर्फ पप्पू छुरी के सभी मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पप्पू छुरी के खिलाफ 9 मुकदमों में तीन हजार से ज्यादा पेज की चार्जशीट लगाई गई है।

उस पर साढ़े सात सौ करोड़ से ज्यादा के अवैध लेनदेन का आरोप पुलिस ने लगाया है। पुलिस ने चार्जशीट में पप्पू छुरी के बेटे फैज समेत अन्य सहभागियों को भी आरोपी बनाया गया है। पढ़िए पूरी खबर

8. नगर निगम टेंडर की जांच अफसर-पार्षदों तक पहुंची:15 से ज्यादा फर्मों में मिली गड़बड़ी, फर्जी दस्तावेज से लेकर बिलिंग तक साठगांठ

कानपुर नगर निगम में टेंडर के खेल की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, गड़बड़ियों की परतें भी खुलती जा रही हैं। फर्जी दस्तावेज लगाकर टेंडर हासिल करने और नियमों की अनदेखी के मामले की जांच अब अधिकारियों और कुछ पार्षदों तक पहुंच गई है।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव जे. जैन की अध्यक्षता में हुई जांच में नगर निगम में पंजीकृत 15 से ज्यादा फर्मों के दस्तावेज और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन ने शासन को भेज दी है। पढ़िए पूरी खबर

9. पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाया:बिठूर में 15 दिन पहले पत्नी बेटे को लेकर मायके गई थी, बुलाने पर नहीं आई

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने सोमवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह मां बेटे को जगाने कमरे में पहुंचीं तो उसका शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला।

शव देखते ही उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर

10. कानपुर एयरफोर्स स्टेशन में चोरी की बाइक संग युवक गिरफ्तार:गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा, पूछताछ में चोरी कबूली; पुलिस ने जेल भेजा

कानपुर के चकेरी स्थित वायुसेना स्टेशन की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई। चोरी की बाइक के साथ स्टेशन में घुसने का प्रयास कर रहे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही दबोच लिया। युवक ने पूछताछ में बाइक स्टेशन के बाहर से चोरी करने की बात कबूली।

एयरफोर्स स्टेशन के गेट इंचार्ज की शिकायत पर चकेरी पुलिस ने मामला दर्ज किया और मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर



Source link

You may also like

Leave a Comment