Home Viralवीडियो में देखें पुलिसवालों की गुंडागर्दी:सिपाही ने साथियों को बुलाकर दुकानदार को पीटा, पांच पुलिसकर्मी नपे – Police Personnel Beat Up Shopkeeper At Aliganj In Etah  five Suspended After Video Goes Viral

वीडियो में देखें पुलिसवालों की गुंडागर्दी:सिपाही ने साथियों को बुलाकर दुकानदार को पीटा, पांच पुलिसकर्मी नपे – Police Personnel Beat Up Shopkeeper At Aliganj In Etah  five Suspended After Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


एटा के अलीगंज में लोगों के झगड़े रोकने वाली पुलिस जब खुद गुंडागर्दी पर उतर आए, तो जनता क्या करे। ऐसा ही वाकया 22 सितंबर की रात अलीगंज के लोहारी दरवाजा क्षेत्र में हुआ। दुकान बंद कराने की बात पर मोबाइल कोबरा पर तैनात आरक्षी संदीप कुमार का दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि उसने साथी आरक्षियों को बुलाकर दुकानदार को पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।


सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि 22 सितंबर की रात कोबरा-3 मोबाइल पर आरक्षी संदीप कुमार की ड्यूटी थी। लोहारी दरवाजा में रात 10:30 बजे दुकान बंद कराने की बात पर उसका दुकानदार अलीम से कहासुनी और झड़प हो गई। इसके बाद संदीप कुमार ने साथी आरक्षियों विनीत मावी, मोहित तालान, अनमोल और दिवाकर सिंह को मौके पर बुला लिया। ये सभी सिविल ड्रेस में थे। सभी ने मिलकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। सार्वजनिक स्थान पर डंडे से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे और लोग तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे।

 



Source link

You may also like

Leave a Comment