Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: मनीष गोयल पर काजी का गंभीर आरोप, फूट-फूटकर रोए एक्टर; पत्नी-बेटे ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 20: मनीष गोयल पर काजी का गंभीर आरोप, फूट-फूटकर रोए एक्टर; पत्नी-बेटे ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों दोस्ती दुश्मनी में बदलती नजर आ रही है। काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच शुरू हुआ हंसी-मजाक का सिलसिला अब गंभीर विवाद में तब्दील हो गया है। शो में काजी मनीष पर महिला के साथ गलत तरीके से छूने जैसे गंभीर आरोप लगाते दिखाई दिए। इन आरोपों से मनीष इस कदर आहत हुए कि कैमरे के सामने ही उनके आंसू छलक पड़े। अब इस विवाद में मनीष की पत्नी पूनम और बेटे आर्यवीर भी कूद पड़े हैं।

मजाक-मजाक में बिगड़ा मामला, काजी ने लगाए गंभीर आरोप

बिग बॉस में एक रोल-प्ले टास्क के दौरान काजी सफेद लहंगे में महिला के गेटअप में नजर आते हैं। इस दौरान वह मनीष के साथ फ्लर्ट करते हैं। मनीष भी उनके साथ मजाक करते हुए उन्हें उठाकर बाथरूम की तरफ ले जाते हैं। हालांकि, कुछ ही देर में हंसी-मजाक का माहौल तनाव में बदल जाता है।

काजी मनीष के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहते हैं कि उन्होंने उनकी बॉडी को छुआ और यह हरकत उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई। इस पर मनीष जवाब देते हैं कि एक ही बात को लेकर दोहरा रवैया क्यों अपनाया जा रहा है। काजी के आरोपों से मनीष काफी भावुक हो जाते हैं और अपनी सफाई देते हुए रो पड़ते हैं।

पिता के बचाव में उतरे आर्यवीर, काजी के फैंस को दी चुनौती

विवाद बढ़ने के बाद मनीष के बेटे आर्यवीर ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर कर पिता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मनीष और काजी की दोस्ती के पक्ष में रहे हैं, लेकिन इस बार जो हुआ, उसने सारी सीमाएं पार कर दीं। आर्यवीर ने दावा किया कि शुरुआत काजी की तरफ से हुई थी और उन्होंने ही पहले मनीष को उकसाया था। दोनों पहले भी एक-दूसरे के साथ इस तरह की मस्ती करते रहे हैं। ऐसे में मजाक को अचानक गंभीर आरोपों में बदलना गलत है। उन्होंने काजी के फैंस को भी खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह किसी से डरते नहीं हैं।

‘पिता को अच्छी तरह जानता हूं’, सहानुभूति वाले आरोपों पर भी पलटवार

आर्यवीर ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो मनीष पर पत्नी और बेटे का सहारा लेकर सहानुभूति बटोरने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को अच्छी तरह जानते हैं और किसी को भी उनके चरित्र पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। आर्यवीर के मुताबिक, किसी को मनीष का गेम पसंद नहीं है तो वह उनकी आलोचना कर सकता है, लेकिन उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ, मनीष की पत्नी पूनम ने भी बेटे का पोस्ट शेयर कर पति के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है।

आखिर में मनीष भावुक होकर कहते हैं कि वह महिलाओं की बेहद इज्जत करते हैं और किसी की कमजोरी को मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। इसके बाद वह अपने आंसू नहीं रोक पाते।





Source link

You may also like

Leave a Comment