Home Viralजमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका से लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका से लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका जिले से भी एक लड़की के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आने से सनसनी फैल गई है. बांका के ऐतिहासिक मंदार पर्वत क्षेत्र का एक आपत्तिजनक वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

एफआईआर दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए बौंसी थाना की पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया और 6 से 7 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- ‘इस जुर्म…’

एक्टिव हुई पुलिस

​प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया सेल के माध्यम से पुलिस को व्हाट्सएप पर यह वीडियो प्राप्त हुआ था. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा पुलिस बल के साथ तुरंत मंदार पर्वत पहुंचे और मामले का सत्यापन किया.

पुलिस जांच में इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हो गई है और यह साफ हो गया है कि यह वीडियो मंदार पर्वत का ही है. हालांकि, यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है और आशंका जताई जा रही है कि घटना इसी वर्ष अप्रैल महीने की है.

पहचान में जुटी पुलिस

​वीडियो में 6-7 अज्ञात नवयुवक एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकतें और अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. फिलहाल वीडियो में दिख रहे लड़के और लड़की कौन हैं, इसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों से पूछताछ कर पुलिस दोनों पक्षों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है.

कई धाराओं में केस दर्ज

वहीं ​थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के लिखित बयान के आधार पर बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 76, 3(5) और आईटी एक्ट की धारा 66E व 67A के तहत मामला दर्ज कर वीडियो को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रख लिया है तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर मामले में क्यों घिरीं सांसद शांभवी चौधरी? तेजस्वी यादव खूब बोले



Source link

You may also like

Leave a Comment