Home ViralSamastipur News: हाथ जोड़ती रही लड़की… बाइक सवार युवक-युवती को घेरकर पूछताछ का एक और वीडियो वायरल

Samastipur News: हाथ जोड़ती रही लड़की… बाइक सवार युवक-युवती को घेरकर पूछताछ का एक और वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बाइक सवार युवक-युवती को करीब 8 से 10 युवक घेरकर खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान युवती हाथ जोड़कर युवकों से गुहार लगाती नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद मुसरीघरारी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, शुरुआती जानकारी में यह वीडियो करीब एक से डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है.

Samastipur: बाइक सवार युवक-युवती को घेरकर पूछताछ का एक और वीडियो वायरलZoom

बिहार पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

समस्तीपुरः जमुई की घटना के बाद समस्तीपुर में भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी. वायरल वीडियो में एक युवक-युवती अपनी बाइक के पास खड़े हैं. कई युवक उन्हें घेरकर पूछताछ करते नजर आ रहे हैं. युवती हाथ जोड़कर उनसे जाने देने की गुहार लगाती दिख रही है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीडियो मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की जमुआरी नदी के पास का बताया जा रहा है. यह करीब एक से डेढ़ साल पुराना हो सकता है.

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक-युवती बाइक के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान करीब 8 से 10 युवक उन्हें घेर लेते हैं. वीडियो में कुछ युवक दोनों से पूछताछ और नोकझोंक करते नजर आ रहे हैं. युवती परेशान होकर हाथ जोड़कर युवकों से गुहार लगाती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मुसरीघरारी थाना पुलिस वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है.

जमुई की घटना के बाद वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, जमुई में नाबालिग के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में ऐसे मामलों को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है. इसी बीच समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर से भी युवती के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आया था. पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि मुसरीघरारी इलाके का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा वीडियो
न्यूज़18 की पड़ताल में शुरुआती तौर पर जानकारी मिली है कि वायरल हो रहा वीडियो करीब एक से डेढ़ साल पुराना है. यह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में जमुआरी नदी के पास का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहे युवक मुसरीघरारी और गंगापुर के आसपास के इलाके के बताए जा रहे हैं. हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि की जा रही है. मुसरीघरारी थाना पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment