Home Box OfficeHanuman Ansh Vs Mirzapur: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ में कांटे की टक्कर, किसने मारी बाजी, किसका पलड़ा भारी?

Hanuman Ansh Vs Mirzapur: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ में कांटे की टक्कर, किसने मारी बाजी, किसका पलड़ा भारी?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Hanuman Ansh Vs Mirzapur: भारतीय सिनेमाघरों में इस समय दो अलग-अलग जोनर की फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं. एक तरफ जहां भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर बायोपिक दर्शकों को थिएटरों तक खींचने में कामयाब रही है, वहीं दूसरी तरफ क्राइम और थ्रिलर से भरपूर बड़े पर्दे का ड्रामा भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. लंबे समय से सिनेमाघरों में टिकी इन दोनों ही फिल्मों ने अपनी रिलीज के इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई का सिलसिला कायम रखा है. गुरुवार को कैसे रहा बॉक्स ऑफिस का हाल चलिए बताते हैं…

 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' में कांटे की टक्कर, किसने मारी बाजी?Zoom

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ दोनों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की कमाई लगातार ध्यान खींच रही है. एक तरफ ‘हनुमान अंश’ है, जो रिलीज के 49वें दिन भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है तो दूसरी तरफ ‘मिर्जापुर द मूवी’ है, जिसकी रिलीज को 21 दिन पूरे हो चुके हैं. दोनों फिल्मों के ताजा आंकड़े सामने आए हैं और इनमें कमाई के साथ-साथ रोजाना के कलेक्शन में बदलाव भी देखने को मिला है. खास बात यह है कि लंबा सफर तय करने के बावजूद ‘हनुमान अंश’ की कमाई अभी भी करोड़ों में दर्ज हो रही है. वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी तीन हफ्ते पूरे करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई का बड़ा आंकड़ा खड़ा कर लिया है.

नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 7वें हफ्ते यानी 49वें दिन के बावजूद फिल्म हर दिन करोड़ों में कलेक्शन कर रही है.

‘हनुमान अंश’ की 49वें दिन की कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 49वें दिन भारत में 3.65 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. फिल्म को 49वें दिन कुल 6,729 शोज मिले थे. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 288.33 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 340.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो 49वें दिन इसने 0.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 36.50 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 377.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

49वें दिन गिरी कमाई

हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज हुई. 48वें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, जबकि 49वें दिन यह आंकड़ा 3.65 करोड़ रुपये रहा यानी करीब 2.7 फीसदी की गिरावट आई.

21वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कितना कमाया?

वहीं, ओटीटी से बड़े पर्दे का रुख करने वाली बहुचर्चित फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में अपने 3 हफ्ते यानी 21 दिन पूरे कर लिए हैं.रिलीज के तीसरे हफ्ते के आखिरी दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन भारत में 1.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. गुरुवार को फिल्म के कुल 3,469 शोज थे. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 223 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 265.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ की टोटल कमाई

ओवरसीज में फिल्म ने 21वें दिन 0.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 59.25 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 324.66 करोड़ रुपये बताया गया है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 20वें दिन का नेट कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये था. ऐसे में 21वें दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म के कलेक्शन में 14.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment