नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ गुरुवार, 24 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई. इस एक्शन ड्रामा ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. थिएटर में एक महीने से ज्यादा समय से गदर काट रही ‘हनुमान अंश’ से लेकर ‘दायरा’, ‘वाइब’ और ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ भी मौजूद हैं. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि गुरुवार को नई रिलीज हुई ‘द पैराडाइज’ के साथ ही बाकी फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
‘द पैराडाइज’ ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित और नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और ताबड़तोड़ कमाई की है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को 34.65 करोड़ की कमाई की है. इसमें पेड प्रीव्यू शो के 11.60 करोड़ भी शामिल हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की पहले दिन यानी गुरुवार की कुल कमाई अब 46.25 (पेड प्रीव्यू के साथ) करोड़ रुपये हो गई है.
‘दायरा’ ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
मेघना गुलज़ार की डायरेक्ट की हुई और पृथ्वीराज सुकुमारन व करीना कपूर स्टारर फ़िल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज़ हुई थी. फ़िल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफ़िस पर धीमी रही और अब इसकी रोज की कमाई घटकर लाखों में आ गई है. बुधवार को यानी रिलीज के छठे दिन इसने 45 लाख रुपये कमाए थे.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दायरा’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 41 लाख रुपये कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की कुल नेट कमाई अब 6.36 करोड़ रुपये हो गई है.
‘वाइब’ ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का प्रदर्शन ‘दायरा’ से बेहतर रहा है, हालांकि यह भी कोई बड़ा असर छोड़ने में संघर्ष करती दिखी. इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन1 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वाइब ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 90 लाख की कमाई की है.
- इसी के साथ ‘वाइब’ की 7 दिनों की कुल नेट कमाई अब 11.35 करोड़ रुपये हो गई है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे गुरुवार कितनी कमाई की?
‘हनुमान अंश’ के शानदार प्रदर्शन के बावजूद ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी सिनेमाघरों में खूब दम दिखा रही है. इस क्राइम थ्रिलर ने बुधवार को रिलीज के 20वें दिन 1.90 करोड़ रुपये कमाए.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार 1.5 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 21 दिनों की कुल नेट कमाई अब 223 करोड़ रुपये हो गई है.
‘हनुमान अंश’ ने 7वें गुरुवार कितनी की कमाई?
रिलीज के एक महीने से ज्यादा समय बाद भी, ‘हनुमान अंश’ थिएटर में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. 7 अगस्त को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने 48वें दिन तीसरे बुधवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 49वें दिन यानी सातवें गुरुवार 3.65 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 49 दिनों की कुल नेट कमाई अब 288.33 करोड़ रुपये हो गई है.
