Home ViralIND vs WI 1st ODI: सीढ़ियों पर ‘रो-को’ ने बनाया मास्टरप्लान! रोहित-विराट की लंबी चर्चा का वीडियो वायरल – ind-vs-wi-1st-odi-rohit-sharma-virat-kohli-stairs-discussion-video-viral

IND vs WI 1st ODI: सीढ़ियों पर ‘रो-को’ ने बनाया मास्टरप्लान! रोहित-विराट की लंबी चर्चा का वीडियो वायरल – ind-vs-wi-1st-odi-rohit-sharma-virat-kohli-stairs-discussion-video-viral

by BollywoodNewsAndMovie


तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ अभ्यास किया। प्रैक्टिस के बाद दोनों दिग्गजों द्वारा सीढ़ियों पर खड़े होकर लंबे समय तक रणनीति बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma and Virat Kohli
रोहित शर्मा और विराट कोहली
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहद शानदार और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट जगत के दो सबसे बड़े दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर एक साथ कड़ा अभ्यास करते और काफी देर तक गंभीर चर्चा में डूबे हुए नजर आए। दोनों दिग्गजों की यह जुगलबंदी इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, जिसने फैंस के बीच रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

मैदान पर दिखा खास तालमेल

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान जब भारतीय टीम मैदान पर उतरी, तो सबकी निगाहें रोहित और विराट पर टिक गईं। दोनों ने न केवल नेट सेशंस में अपने बल्लेबाजी कौशल को धार दी, बल्कि मैदान पर एक-दूसरे के साथ लंबा वक्त भी बिताया। प्रत्यक्षदर्शियों और रिपोर्ट्स के अनुसार, अभ्यास के बीच-बीच में दोनों खिलाड़ी बार-बार एक साथ आते, पिच की स्थिति पर चर्चा करते और गेम प्लान को लेकर रणनीतियां बनाते दिखाई दिए। दोनों के बीच बातचीत का यह दौर काफी लंबा चला, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि आगामी सीरीज को लेकर सीनियर जोड़ी कितनी गंभीर और प्रतिबद्ध है।

सोशल मीडिया पर ‘रो-को’ का जलवा

जैसे ही इन दोनों स्टार्स की एक साथ ट्रेनिंग करने और आपस में बातचीत करने की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मानो बाढ़ आ गई। फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर से इतने करीब और एकजुट होकर रणनीति बनाते देख बेहद भावुक और उत्साहित हैं। #RohitSharma, #ViratKohli और #RoKo जैसे हैशटैग्स ट्रेंड करने लगे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में दोनों खिलाड़ी काफी सहज और हल्के-फुल्के अंदाज में भी दिखे, जहां बीच-बीच में दोनों मुस्कुराते और एक-दूसरे की पीठ थपथपाते नजर आ रहे हैं। दोनों दिग्गजों के बीच का यह मजबूत तालमेल युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली इस टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होने वाला है। एक वीडियो ऐसा भी वायरल हो रहा है जहां दोनों खिलाड़ी प्रैक्टिस से थककर सीढ़ियों में खड़े होकर एक दूसरे से काफी लंबे समय तक बात कर रहे हैं।

ऋषिकेश कुमार सिंह

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमार सिंहऋषिकेश कुमार सिंह (डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2022 में ‘इंडिया टीवी’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे अप्रैल 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 3.5 साल का अनुभव है।

विशेषज्ञता: ऋषिकेश कुमार सिंह खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से झारखंड के बोकारो के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर इन मीडिया में स्नातक किया। उन्होंने साल 2022 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।… और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment