Snake Viral Video : सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, लेकिन इस बार एक सांप का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में एक सांप समुद्र के किनारे रखे डिब्बे से मछली उठाता नजर आ रहा है. मछली मुंह में दबाते ही वह तेजी से पानी की ओर भाग जाता है.
वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा सांप का अंदाज है. वह बिल्कुल ऐसे मछली लेकर निकलता दिखता है, जैसे किसी ने उसे पकड़ने से पहले ही अपना पूरा प्लान तैयार कर रखा हो. कुछ ही सेकंड में वह डिब्बे के पास पहुंचता है, मछली मुंह में दबाता है और बिना समय गंवाए वापस पानी की तरफ निकल जाता है.
सांप की ‘चोरी’ देखकर लोग हुए हैरान
वीडियो में सांप को देखकर पहली नजर में लोग थोड़ा हैरान जरूर होते हैं, क्योंकि सांप को आमतौर पर इस तरह मछली उठाकर भागते हुए देखना काफी अलग नजारा है. लेकिन जैसे ही उसका पूरा कारनामा कैमरे में नजर आता है, यह डर से ज्यादा मनोरंजन का विषय बन जाता है. लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और सांप के इस अंदाज पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी को इसमें नागराज की ‘चोरी’ नजर आ रही है तो कोई इसे समुद्र किनारे की अनोखी फूड डिलीवरी बता रहा है.
महंगाई से जोड़कर बनाए मजेदार मीम
वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में मजाक भी शुरू कर दिया है. कोई कह रहा है कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि नागराज को भी ‘साइड इनकम’ करनी पड़ रही है. वहीं कुछ यूजर्स सांप को मजाक में ‘मछली चोर’ और ‘समुद्र का लुटेरा’ तक कह रहे हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर @Kkashish_k नाम से शेयर किया गया है.
आई लोगों के चेहरे पर मुस्कान
इस वायरल वीडियो की खासियत यही है कि इसमें कोई बड़ी घटना नहीं, बल्कि प्रकृति का एक अनोखा और अप्रत्याशित पल देखने को मिलता है. वीडियो देखकर कई यूजर्स हंसते हुए कह रहे हैं कि ‘नागराज’ ने मछली उठाने के लिए ऐसा टाइम चुना कि पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. फिलहाल यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
